Last Updated:
ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्म निर्देशक एस.के. मुरलीधरन का अचानक निधन हो गया है. वह भुवनेश्वर के एक होटल में फिल्म से जुड़े काम के सिलसिले में ठहरे हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है.
डायरेक्टर की मौत पर सदमे में फैंस
रिपोर्टेड बाय -दीपक समाल
नई दिल्ली. ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. फिल्म निर्देशक एस.के. मुरलीधरन का अचानक निधन हो गया है. उनका शव राजधानी के कलिंगा विहार इलाके के एक होटल के कमरे से बरामद किया गया. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म जगत से जुड़े लोगों और उनके करीबियों में शोक की लहर है. एस.के. मुरलीधरन ओड़िया सिनेमा में कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके थे.
घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ एंबुलेंस भी होटल पहुंची और मुरलीधरन को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके साथ मौजूद आर. बापी साहू ने बताया कि मुरलीधरन की तबीयत अचानक खराब हुई थी और उन्हें आशंका है कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान गई.
चार दिन से होटल में ठहरे थे निर्देशक
जानकारी के मुताबिक, एस.के. मुरलीधरन पिछले करीब चार दिनों से घटकिया इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे. वह एक फिल्म से जुड़े म्यूजिक और शूटिंग के काम के सिलसिले में वहां आए थे. बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले तक उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी. वह सामान्य तरीके से लोगों से मिल रहे थे और बातचीत भी कर रहे थे. आर. बापी साहू के मुताबिक, वह सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुरलीधरन से मिलने होटल पहुंचे थे. उस समय सब कुछ सामान्य था. कुछ देर बाद अचानक मुरलीधरन की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें काफी ज्यादा पसीना आने लगा और देखते ही देखते उनकी हालत खराब हो गई. इसके बाद वह बेहोश हो गए. मामला गंभीर होता देख उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से कैपिटल अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद भरतपुर पुलिस की टीम होटल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुरलीधरन की तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी और होटल के कमरे में उस समय क्या परिस्थितियां थीं. पुलिस की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल उनके साथ मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. बताया जा रहा है कि मुरलीधरन को किसी तरह की परेशानी होने की बात इससे पहले सामने नहीं आई थी. ऐसे में उनका अचानक चले जाना उनके करीबियों के लिए बेहद चौंकाने वाला है.
फिल्म के काम के सिलसिले में आए थे
बताया गया है कि एस.के. मुरलीधरन एक फिल्म के म्यूजिक और शूटिंग से जुड़े काम के लिए भुवनेश्वर आए थे. वह पिछले कुछ दिनों से इसी सिलसिले में यहां ठहरे हुए थे. उनके साथ काम करने वाले लोगों के मुताबिक, वह सामान्य रूप से अपना काम कर रहे थे और किसी तरह की गंभीर परेशानी नजर नहीं आ रही थी. उनके अचानक निधन की खबर मिलने के बाद ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों के बीच भी यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. करीबी लोगों के लिए इस अचानक हुई घटना पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. घटना के बाद एस.के. मुरलीधरन की पत्नी और बेटी को फोन पर उनके निधन की जानकारी दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य जानकारियों के सामने आने के बाद ही मौत की सही वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

