Last Updated:
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों के अलावा कई यादगार गाने भी दिए हैं. एक ऐसा ही गाना उनकी सुपरहिट फिल्म का है. इस गाने को देख लोग थिएटर में फूट-फूटकर रोए थे. आज भी लोग उनका ये गाना अपनी पत्नियों के लिए गाते हैं. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गए इस गाने को अल्का याग्निक ने अपनी आवाज में अमर बना दिया था.
अमिताभ बच्चन का ये गाना लोग आज भी सुनते हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन के ऐसे कई गाने हैं, जो सदाबहार हैं. ये गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. लेकिन हम जिस कल्ट गाने की बात कर रहे हैं, उस सुनकर आज भी रो पड़ते हैं पति. थिएटर्स में तो इस गाने के आने के बाद लोग फूट-फूटकर रोने लगे थे. हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया ये गाना 23 पहले आई फिल्म बागबान में फिल्माया गया था. इस गाने की खास बात ये है कि इस गाने को अमिताभ बच्चन ने अपनी ही आवाज में गाया है.
बात अगर फिल्म बागबान की करें तो इस फिल्म के तकरीबन सभी गाने हिट थे. लेकिन इस एक गाने से लोगों ने काफी रिलेट किया था. ये गाना आज 23 साल बाद भी लोगों को दिलों पर राज करता है. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने यह गाना अपनी पत्नी (हेमा मालिनी) के लिए गाया था, क्योंकि दोनों के बच्चों की वजह से दोनों अलग-अलग रहते हैं. उनकी जुदाई पर फिल्माया ये गाना लोगों को आज भी इमोशनल कर देता है.
अल्का याग्निक की आवाज में हुआ अमर
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया वो गाना है, ‘मैं यहां तू वहां’. इस गाने के बोल समीर अनजान और बीआर चोपड़ा ने लिखे थे. वहीं IMDb के मुताबिक, गाने के शुरुआती दो मुखड़े बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने लिखे थे.गाने को आवाज अमिताभ बच्चन ने खुद दी थी. वहीं हेमा मालिनी को अलका याग्निक ने आवाज दी थी. फिल्म में जिस सिचुएशन पर ये गाना फिल्माया गया था, लोग देखकर और सुनकर रो पड़े थे. इस गाने के बोल आज भी उन पतियों के सीन को छलनी कर देते हैं, जिनकी पत्नियों उनसे दूर रहती हैं.
बेहद दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया था गाना
इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने को टेलीफोन बूथ में शूट किया गया है. जहां अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं और रोते-रोते अपने दिल के जज्बात बताते हैं. हेमा मालिनी भी इमोशनल होकर रोने लगती हैं. इस गाने की धुन आदेश श्रीवास्तव ने तैयार की थी. साल 2003 में आई बागबान के इस गाने से उस वक्त लोगों ने काफी रिलेट किया था. इस गाने को लोगों ने पसंद भी बहुत किया. था.
बता दें कि साल 2003 में आई ‘बागबान’ एक पारिवारिक फिल्म थी.रवि चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया था. फिल्म के को-राइटर और प्रोड्यूसर भी रवि चोपड़ा थे. फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग जोड़े, राज (अमिताभ बच्चन) और पूजा (हेमा मालिनी) की कहानी है, जिनकी शादी को 40 साल हो चुके हैं. राज के रिटायर होने के बाद वे अपने चार बेटों (अमन वर्मा, समीर सोनी, साहिल चड्ढा, नासिर खान) के साथ रहने की वजह से ये जोड़ा अलग-अलग रहने पर मजबूर हो जाता है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

