• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘बाबा-अखिलेश सुन लें, दोनों के बीच अब एक मर्द खड़ा है…’ यूपी में ओवैसी ने भरी हुंकार, सपा के किले में उतारे AIMIM के प्रत्याशी

Admin by Admin
October 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘बाबा-अखिलेश सुन लें, दोनों के बीच अब एक मर्द खड़ा है…’ यूपी में ओवैसी ने भरी हुंकार, सपा के किले में उतारे AIMIM के प्रत्याशी


Last Updated:October 04, 2026, 22:41 IST

Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार एंट्री मारी है. उन्होंने अखिलेश यादव के अभेद्य किले से योगी सरकार और समाजवादी पार्टी प्रमुख को ललकारा है. AIMIM प्रमुख श्रावस्ती के भिनगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब सुन लो बाबा और अखिलेश, तुम दोनों के बीच में एक मर्द आकर खड़ा हो गया है, जिसका नाम असदुद्दीन ओवैसी है.’ ओवैसी ने बसपा छोड़कर आए दद्दन खां को भिनगा से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया.

'सुन लो बाबा और अखिलेश, दोनों के बीच एक मर्द खड़ा है…' UP में ओवैसी की हुंकारZoom

भिनगा में असदुद्दीन ओवैसी की हुंकार. (फोटो- @aimim_national)

UP Election 2027: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर नेता दद्दन खां को पार्टी में शामिल कर उन्हें भिनगा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. उनके भाषण में निशाने पर सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ही रहे.

ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 70-75 सालों से मुसलमानों को सिर्फ वोटर बनाकर रखा गया है. उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘तुम मुसलमानों से मोहब्बत नहीं करते, तुम सिर्फ उनके वोट से मोहब्बत करते हो. तुम मुसलमानों को इंसाफ नहीं दिलाना चाहते, तुम मुसलमानों को कमजोर करना चाहते हो.’ ओवैसी ने सपा को चाइना का माल बताते हुए कहा कि यह ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है. भिनगा सीट, जो पिछले दो चुनावों से सपा का गढ़ मानी जाती रही है, वहां ओवैसी की इस जनसभा को मुस्लिम वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी के रूप में देखा जा रहा है.

अखिलेश और उनकी पार्टी कहां छिपी बैठी थी?
मदरसों और मस्जिदों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अपनी आंखों के सामने अपने 290 मदरसों को आपने सील होते हुए देखा. 18 से ज्यादा मदरसों को ढहा दिया गया, कब्रिस्तान-मजार ऐसे 37 हैं जिनको तोड़ दिया गया.’ उन्होंने सवाल किया कि जब श्रावस्ती में मदरसों और मस्जिदों पर बुलडोजर चल रहा था, तब अखिलेश यादव और उनकी पार्टी कहां छिपी बैठी थी?

योगी सरकार पर भी साधा निशाना
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘जब इस देश में किराए का कमरा किसी कुंवारे को नहीं मिलता, तो फिर इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कुंवारों के हाथ कैसे दे दिया गया भाई?’ ओवैसी ने खुद को मजबूत विकल्प के रूप में पेश करते हुए गरजकर कहा, ‘अब सुन लो बाबा और अखिलेश, तुम दोनों के बीच में एक मर्द आकर खड़ा हो गया है, जिसका नाम असदुद्दीन ओवैसी है.’ उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी जुल्म होगा, चाहे वह दलित पर हो, मुसलमान पर हो या हिंदू भाई पर, उनकी पार्टी आवाज उठाएगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Shrawasti,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 22:31 IST



Source link

Post Views: 8
Previous Post

‘ये यौन उत्पीड़न से कम नहीं’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बयां किया दर्द

Next Post

रश्मिका मंदाना को अपने ही डॉग ऑरा से हुई जलन, चल रही फुल ऐश, बोलीं- ‘मम्मी सोई नहीं और पूरा बिस्तर…’

Next Post
रश्मिका मंदाना को अपने ही डॉग ऑरा से हुई जलन, चल रही फुल ऐश, बोलीं- ‘मम्मी सोई नहीं और पूरा बिस्तर…’

रश्मिका मंदाना को अपने ही डॉग ऑरा से हुई जलन, चल रही फुल ऐश, बोलीं- 'मम्मी सोई नहीं और पूरा बिस्तर...'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement