• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sanjay Nishad: ‘हाथ उठाएं तो काटकर फेंक दो, जमानत हम करवाएंगे’ सुल्तानपुर में मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Sanjay Nishad: ‘हाथ उठाएं तो काटकर फेंक दो, जमानत हम करवाएंगे’ सुल्तानपुर में मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान


Last Updated:October 04, 2026, 21:41 IST

Sanjay Nishad Controversial Statement: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का एक बेहद भड़काऊ और विवादित बयान सामने आया है. सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने खुलेआम अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उन पर कोई हाथ उठाए, तो उसका हाथ तोड़कर या काटकर फेंक दें, जमानत हम करवाएंगे. इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद पर भी बड़ा खुलासा करते हुए निषाद वोटबैंक को लेकर तीखे हमले किए.

'हाथ उठाएं तो काटकर फेंक दो, जमानत हम' संजय निषाद का विवादित बयानZoom

संजय निषाद का विवादित बयान.

सुल्तानपुर: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. रविवार को एक जनसभा में उन्होंने एक बार विवादित बयान दिया है. साथ ही उन्होंने निषाद समाज के समर्थन में बड़ी बात कही है. सुल्तानपुर में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने खुले मंच से हिंसा भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

सुल्तानपुर की जनसभा में जोश में आकर डॉ. संजय निषाद ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली चेतावनी और छूट देते हुए कहा, ‘अगर कोई आप पर हाथ उठाए, तो घबराना मत. उसका हाथ तोड़कर या काटकर फेंक देना. पुलिस और कानून की चिंता मत करना, तुम्हारी जमानत हम करवाएंगे.’ इसके अलावा, उन्होंने अपने समर्थकों से हर घर पर निषाद पार्टी का झंडा फहराने की अपील करते हुए कहा कि यह झंडा बच्चों के भविष्य, शिक्षा, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर दूसरी पार्टी का कोई नेता मोहल्ले में अपना झंडा लेकर आए, तो उसका स्वागत करने के बजाय उसे वहां से भगा देना चाहिए.

रामभुआल निषाद को लेकर किया बड़ा खुलासा
अपने विवादित बयानों के साथ-साथ संजय निषाद ने सुल्तानपुर के वर्तमान समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामभुआल निषाद को लेकर भी एक बड़ा दावा किया. उन्होंने बताया कि जब सपा ने रामभुआल निषाद को सुल्तानपुर से अपना प्रत्याशी बनाया था, तब उन्होंने (संजय निषाद ने) अपने समाज के खिलाफ जाकर प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया था.

संजय निषाद ने कहा, ‘मैंने उसी समय कह दिया था कि मैं अपने निषाद समाज के खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा. मैं सिर्फ नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुआ था और उसके बाद समाज के खिलाफ कोई प्रचार नहीं किया.’ उनके इस बयान को यूपी में निषाद वोटबैंक को एकजुट करने और एनडीए के भीतर अपनी अहमियत साबित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, उनके इस भड़काऊ बयान पर अभी तक किसी अन्य राजनीतिक दल या पुलिस-प्रशासन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 21:41 IST



Source link

Post Views: 8
Previous Post

‘तुम नहीं कर पाओगी’, 10 साल बाद फिर आसमान की उड़ान भरेंगी गुल पनाग, पायलट लाइसेंस रिन्यू कर हुईं भावुक

Next Post

Rekha’s Best Movies from 2000’s on OTT: 80-90s में बुलंद थीं रेखा, नए दौर में भी कायम रहा रुतबा, 2000s में कभी माधुरी को तो कभी करिश्मा को दी टक्कर

Next Post
Rekha’s Best Movies from 2000’s on OTT: 80-90s में बुलंद थीं रेखा, नए दौर में भी कायम रहा रुतबा, 2000s में कभी माधुरी को तो कभी करिश्मा को दी टक्कर

Rekha's Best Movies from 2000's on OTT: 80-90s में बुलंद थीं रेखा, नए दौर में भी कायम रहा रुतबा, 2000s में कभी माधुरी को तो कभी करिश्मा को दी टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement