Last Updated:
यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया पैनलिस्टों और प्रदेश के प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के जरिए भी बीजेपी ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है. पार्टी ने दलित नेताओं को मौका दिया है.
यूपी बीजेपी ने जारी की प्रवक्ताओं की लिस्ट.
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से प्रदेश मीडिया टीम घोषित कर दी है. बीजेपी ने अपने कई प्रवक्ताओं को दोबारा मौका दिया है, वहीं कई नए प्रवक्ता बनाए गए हैं. दलित, ओबीसी और महिलाओं के साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को प्रदेश मीडिया टीम में जगह दी गई है. बीजेपी ने 31 प्रदेश प्रवक्ता बनाए हैं. वहीं 25 मीडिया पैनलिस्ट बनाए हैं. हिमांशु दुबे फिर प्रदेश मीडिया सह संयोजक बनाए गए हैं. इसके अलावा गोरक्ष क्षेत्र के अध्यक्ष रहे और युवा मोर्चा प्रदेश टीम और मेन बॉडी की प्रदेश टीम में काम करने वाले अनुभवी चेहरे डॉ समीर सिंह दोबारा प्रवक्ता बनाए गए हैं.
मायावती के खास रहे पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर को मिला मौका
बीजेपी के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे मनीष शुक्ला को दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. कभी मायावती के खास रहे पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर दोबारा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बने. पूर्व राज्यसभा सांसद और बड़े दलित चेहरे जुगुल किशोर दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं. कभी कांशीराम के साथ लंबे समय तक काम करने वाले लाल जी निर्मल प्रदेश प्रवक्ता बने. इसके अलावा दलित चेहरे एमएलसी और आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष और काशीराम के साथ लंबे समय तक काम करने वाले लाल जी निर्मल नवीन श्रीवास्तव बने प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए संजय चौधरी दोबारा बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए.
किन प्रवक्ताओं को मिला दोबारा मौका
हीरो बाजपेई दोबारा बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए. राकेश त्रिपाठी दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए. आनंद दुबे दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए. अवनीश त्यागी दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए. आलोक वर्मा दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए. अनिला सिंह प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए. कौशलेन्द्र पटेल, साक्षी दिवाकर, अशोक पांडेय, एसएन सिंह, रिचा सिंह, प्रशांत उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, अमित कुशवाहा, प्रियंक पांडेय, राम निवास यादव, अनुभव चक, रजनीश त्यागी समेत 31 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

