Last Updated:
Amitabh Bachchan Best South India Movies on OTT: अमिताभ बच्चन ने दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने के बाद साउथ सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है. प्रभास, रजनीकांत और नागार्जुन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए बिग बी ने साबित कर दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है. अगर आप OTT पर अमिताभ बच्चन के इस अवतार को देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट देख लीजिए.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन साउथ इंडियन फिल्मों में भी उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींच चुकी है. कभी वह महाभारत के अमर योद्धा अश्वत्थामा बनकर पर्दे पर उतरे, तो कभी रजनीकांत के साथ न्याय और कानून की लड़ाई में अहम किरदार निभाया. खास बात यह है कि उनकी इन फिल्मों में एक्शन, पौराणिक कथाओं, इतिहास और सामाजिक मुद्दों का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है. अगर आप अमिताभ बच्चन की साउथ फिल्मों की तलाश में हैं तो OTT पर उनकी ये फिल्में देख सकते हैं. देखने से पहले इन फिल्मों की कहानी, IMDb रेटिंग और बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट के बारे में सब कुछ जान लीजिए.
फिल्म- कल्कि 2898 AD
भाषा- तेलुगु ,हिंदी
निर्देशक- नाग अश्विन
OTT- अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स
यह एक साइ-फाई और पौराणिक थ्रिलर फिल्म है. कहानी भविष्य के शहर ‘काशी’ और पौराणिक पात्रों पर आधारित है. अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अमर योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाया है, जो भगवान विष्णु के 10वें अवतार ‘कल्कि’ की रक्षा करने के अपने वचन को पूरा करते हैं.
फिल्म में उनके और प्रभास के बीच का फाइट सीक्वेंस बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश किया गया है.फिल्म की IMDb रेटिंग 7.0 है और यह दुनियाभर में बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. फिल्म का बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रहा. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म- सई रा नरसिम्हा रेड्डी
भाषा- तेलुगु
निर्देशक- सुरेंद्र रेड्डी
OTT- अमेजन प्राइम वीडियो
यह ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उय्यालावाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है. चिरंजीवी ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अमिताभ बच्चन ने उनके गुरु गुरु गोसाईं अवधूत का रोल अदा किया है.
गुरु के रूप में बिग बी का किरदार नरसिम्हा रेड्डी को अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की राह दिखाता है और उन्हें प्रेरित करता है. ये फिल्म हिट रही थी और फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. फोटो साभार- रेडिट
फिल्म- वेट्टैयन
भाषा- तमिल
निर्देशक- टी. जे. ज्ञानवेल
OTT- अमेजन प्राइम वीडियो
लगभग 33 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक बार फिर इस तमिल एक्शन-ड्रामा में साथ नजर आए. कहानी पुलिस एनकाउंटर और न्याय प्रणाली के इर्द-गिर्द घूमती है. रजनीकांत एक ऐसे पुलिस अधिकारी (SP अथियान) के रोल में हैं, जो एनकाउंटर जस्टिस में विश्वास रखता है. जबकि अमिताभ बच्चन ने जस्टिस सत्यदेव का किरदार निभाया है, जो कानून और मानव अधिकारों के दायरे में रहकर न्याय करने के पक्षधर हैं. दोनों दिग्गजों के बीच वैचारिक जंग फिल्म का मुख्य आकर्षण है. फिल्म का बजट 300 करोड़ का था. लेकिन फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर सकी. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.
फिल्म- मनम
भाषा- तमिल
निर्देशक- विक्रम कुमार
OTT- जियो हॉटस्टार
‘मनम’ तेलुगु सिनेमा की चर्चित फैंटेसी ड्रामा फिल्मों में से एक है. इसमें अमिताभ बच्चन ने स्पेशल अपीयरेंस दिया है. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म, प्यार और परिवार के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अक्किनेनी परिवार की तीन पीढ़ियों के कलाकार नजर आते हैं. नागेश्वर राव, नागार्जुन और नागा चैतन्य की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है. कहानी में अलग-अलग पीढ़ियों के रिश्ते और घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ती हैं. अमिताभ की छोटी-सी भूमिका फिल्म के आकर्षण में इजाफा करती है. यह फिल्म अक्किनेनी नागेश्वर राव की आखिरी फिल्म भी थी.
फिल्म- कंधार
भाषा- मलयालम
निर्देशक- मेजर रवि
OTT- जियो हॉटस्टार
‘कंधार’ एक मलयालम वॉर ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन और मोहनलाल साथ नजर आए. फिल्म 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के अपहरण की घटना से प्रेरित है. कहानी विमान में फंसे यात्रियों और उन्हें बचाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान पर केंद्रित है. मोहनलाल ने मेजर महादेवन की भूमिका निभाई, जबकि अमिताभ बच्चन लोकनाथ शर्मा के किरदार में दिखाई दिए. फिल्म में आतंकवाद, सैन्य कार्रवाई और संकट के दौरान लिए जाने वाले फैसलों को दिखाया गया है. फिल्म का आईएमडीबी रेटिंग 3.4 है.

