• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Nand Kishor Gurjar | Iqra Hasan

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Nand Kishor Gurjar | Iqra Hasan


Last Updated:October 03, 2026, 22:33 IST

BJP MLA On Iqra Hasan: गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन पर विवादित बयान दिया है. सहारनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यदि इकरा हसन तैयार हों, तो उनकी शादी किसी हिंदू गुर्जर लड़के से करा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी माना है. अगर वह किसी हिंदू से शादी करेंगी तो समाज उन्हें पूरी तरह स्वीकार करेगा.

'इकरा हसन कहें तो गुर्जर लड़के शादी…' BJP MLAनंद किशोर गुर्जर का विवादित बयानZoom

इकरा हसन पर ये क्या बोल गए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर

सहारनपुर/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं. इस बार उनके निशाने पर कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन रही हैं. सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने सांसद इकरा हसन के व्यक्तिगत जीवन और विवाह को लेकर सीधी टिप्पणी की.

मंच से बोलते हुए नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यदि सांसद इकरा हसन पहल करें, तो समाज उनका विवाह किसी योग्य हिंदू गुर्जर युवक के साथ कराने को तैयार है. विधायक ने कहा, ‘गुर्जर समाज ने तो हमेशा से उन्हें अपनी बेटी माना है. अगर इकरा हसन किसी हिंदू लड़के से शादी करती हैं, तो हम भी उन्हें अपने परिवार की बेटी मानेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि अगर वह तैयार हों तो वह जिस तरह के लड़के से कहेंगी, उस तरह के योग्य युवक से उनका विवाह कराया जाएगा.

हमारे समाज में हैं IAS, डॉक्टर और इंजीनियर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हिंदू समाज में सुयोग्य व उच्च शिक्षित युवकों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां बच्चे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं. अगर इकरा हसन किसी हिंदू गुर्जर से शादी का फैसला करती हैं, तो समाज पूरे सम्मान চৈতন্য के साथ उनका स्वागत करेगा.

इकरा के पुराने सवाल पर साधा निशाना
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान इकरा हसन ने गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में लोगों से भावुक अपील करते हुए पूछा था कि ‘क्या मैं आपकी बेटी नहीं हूं?’. इसी संदर्भ को उठाते हुए विधायक ने उन पर तीखा तंज कसा. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लेने के लिए रिश्ते बनाए जाते हैं, लेकिन बाद में राजनीतिक सुर बदल जाते हैं.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 03, 2026, 22:33 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

‘तुम हमारी जिंदगी रोशन करते हो’, बेटे के बर्थडे पर नेहा धूपिया ने लुटाया प्यार, अंगद बेदी को आई अपने पिता की याद

Next Post

‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो से अब विजय देवरकोंडा नाराज, जूनियर एनटीआर का किया सपोर्ट- ‘दोषियों को न बख्शा जाए’

Next Post
‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो से अब विजय देवरकोंडा नाराज, जूनियर एनटीआर का किया सपोर्ट- ‘दोषियों को न बख्शा जाए’

'चुट्टामल्ले' गाने के AI वीडियो से अब विजय देवरकोंडा नाराज, जूनियर एनटीआर का किया सपोर्ट- 'दोषियों को न बख्शा जाए'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.