• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, टॉप-7 फिल्मों में बनाई जगह, पहले दिन टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड?

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, टॉप-7 फिल्मों में बनाई जगह, पहले दिन टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड?


Last Updated:October 02, 2026, 06:49 IST

Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब सबकी नजर इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने माहौल बना दिया था. नेशनल चेन में करीब 4 लाख टिकट बिके हैं. अब गांधी जयंती की छुट्टी पर फिल्म कितने करोड़ का कारोबार करती है, इस पर नजर है. शुरुआती आंकड़े काफी दिलचस्प संकेत दे रहे हैं.

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, पहले दिन टूटेंगे रिकॉर्डZoom

‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी बज था.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर आज अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने खाता खोल दिया है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म की कमाई को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग में जिस तरह टिकटों की बिक्री हुई, उससे ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. नेशनल चेन में करीब 4 लाख टिकट बिकने के बाद अब नजरें सीधे आज की कमाई पर टिकी हैं. गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है. वहीं, एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार चौंका रहे हैं. आलम यह है कि फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टारर ‘दृश्यम 3’ का इंतजार काफी दिनों से हो रहा था. आज वो इंतजार खत्म हो गया है. ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने देश की प्रमुख नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में पहले दिन जबरदस्त कमाई करने वाली है. सैकनिल्क के मुताबिक,  ओपनिंग डे के लिए फिल्म के करीब 4 लाख से ज्यादा टिकट हाथों-हाथ बिक चुके हैं. एडवांस बुकिंग की इस सुनामी को देखते हुए यह साफ हो गया है कि फिल्म पहले ही दिन कमाई का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है.

बॉलीवुड की टॉप एडवांस बुकिंग

नेशनल चेन में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने कई चर्चित फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 8.75 लाख टिकटों के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद ‘पठान’ के 5.45 लाख और ‘जवान’ के 5.32 लाख टिकट है.

  • धुरंधर- 2 8.75 लाख (प्रीव्यू समेत)
  • पठान- 5.45 लाख
  • जवान- 5.32 लाख
  • स्त्री 2- 4.40 लाख (प्रीव्यू समेत)
  • एनिमल- 4.28 लाख
  • वॉर- 4.10 लाख
  • दृश्यम 3- 4.00 लाख
  • चेन्नई एक्सप्रेस- 4.00 लाख (प्रीव्यू समेत)
  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 3.46 लाख
  • प्रेम रतन धन पायो- 3.40 लाख

NCR में दिखा सबसे बड़ा क्रेज

फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज का पहला शो शुरू होने से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने शुरुआती 5 दिनों के लिए देशभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर सिर्फ पहले दिन यानी 2 अक्टूबर की बात करें, तो 7 शो डेट्स के लिए कुल एडवांस बुकिंग 59.33 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. शहरों की बात करें तो नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR 6.79 करोड़ रुपये के एडवांस कलेक्शन के साथ टॉप पर बना हुआ है.

क्या डे-1 पर दर्ज होगा ₹50+ करोड़ का नेट कलेक्शन?

ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘दृश्यम 3’ भारत में 50 करोड़ से ज्यादा की नेट ओपनिंग कलेक्शन दर्ज कर सकती है. जिस तरह से रिलीज से 3 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में यह उछाल आया है, उसने लगभग पक्का कर दिया है. ये अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 02, 2026, 06:49 IST





Source link

Post Views: 4
Previous Post

सांप काटा तो लगा दिया एंटी रैबीज, 8 दिन तक वेंटिलेटर पर रहा मासूम, अब जब हुआ ठीक तो फूल-माला पहनाकर भेजा घर

Next Post

सोनभद्र. रीता यादव बनीं महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की थानाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव को पिपरी थाना की कमान

Next Post

सोनभद्र. रीता यादव बनीं महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की थानाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव को पिपरी थाना की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.