• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हे भगवान! मुझसे क्या हो गया’, सोनम कपूर के मुंह पर जब बंदूक मार बैठे जिम सर्भ, ‘नीरजा’ के सेट पर डर गए थे एक्टर

Admin by Admin
October 1, 2026
in मनोरंजन
0
‘हे भगवान! मुझसे क्या हो गया’, सोनम कपूर के मुंह पर जब बंदूक मार बैठे जिम सर्भ, ‘नीरजा’ के सेट पर डर गए थे एक्टर

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 18:46 IST

फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर एक्टर जिम सर्भ ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘नीरजा’ से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वाकया साझा किया है. जिम ने खुलासा किया कि शूटिंग के पहले ही दिन एक सीन के दौरान गलती से उनकी बंदूक सोनम कपूर के मुंह पर जा लगी, जिसके बाद वह बुरी तरह घबरा गए थे. साल 2016 में रिलीज हुई ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया.

ख़बरें फटाफट

Advertisement
Advertisement

सोनम के मुंह पर जब बंदूक मार बैठे जिम, 'नीरजा' के सेट पर डर गए थे एक्टरZoom

सोनम कपूर की ‘नीरजा’ से जिम सर्भ ने किया था डेब्यू. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर जिम सर्भ हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे कर चुके हैं. इस बीच उन्होंने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘नीरजा’ को लेकर बात की. उन्होंने फिल्म की शूटिंग का किस्सा भी बताया, जब वह पहले दिन ही शूटिंग के दौरान धोखे से सोनम कपूर को गन से मार दिया था. इस घटना के बाद जिम सर्भ बुरी तरह घबरा गए थे. हालांकि, सोनम कपूर ने तुरंत मामला संभाल लिया था.

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में जिम सर्भ ने खुलासा किया कि ‘नीरजा’ की शूटिंग के पहले ही दिन एक सीन के दौरान गलती से गन से सोनम कपूर को चोट लग गई थी. साल 2016 में आई राम माधवानी की फिल्म ‘नीरजा’ से जिम सर्भ ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इस बायोपिक फिल्म में उन्होंने प्लेन हाईजैक करने वाले आतंकवादियों में से एक का किरदार निभाया था, जबकि सोनम कपूर ने जांबाज फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की भूमिका निभाई थी.

सोनम कपूर के मुंह पर गलती से जा लगी बंदूक

‘नीरजा’ के पहले ही दिन सेट पर जिम सर्भ से एक ऐसी अनहोनी हो गई थी, जिसने उनके होश उड़ा दिए थे. सीन की शूटिंग के दौरान गलती से उनकी बंदूक सोनम कपूर के मुंह पर जा लगी. उस खौफनाक पल को याद करते हुए जिम बताते हैं, ‘पहले ही दिन ऐसा हादसा हो गया कि मैं बुरी तरह घबरा गया. बंदूक सीधे सोनम के मुंह पर लगी और मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि हे भगवान, यह मुझसे क्या हो गया.’

सोनम कपूर ने संभाल लिया था मामला

हालांकि, सोनम कपूर ने मामले को बिगड़ने से बचा लिया. जिम कहते हैं, ‘मैं उस पल की घबराहट को कभी नहीं भूल सकता. लेकिन सोनम ने इसे बहुत ही सहजता से लिया और बाकी टीम को भी मेरा काम पसंद आ रहा था. किस्मत अच्छी थी कि मुझे मेरी पहली ही फिल्म से बाहर नहीं निकाला गया, वरना आज मैं यहां नहीं बैठा होता.’

जिम सर्भ ने इन फिल्मों में बिखेरा हुनर का जलवा

‘नीरजा’ से धमाकेदार शुरुआत करने के बाद जिम ने बॉलीवुड में ‘अ डेथ इन द गुंज’, ‘पद्मावत’, ‘संजू’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ जैसी कई बड़ी और चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उनका जलवा कायम रहा, जहां उन्होंने ‘मेड इन हेवन’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फोर मोर शॉट्स’ और ‘मेड इन इंडिया: द टाइटन स्टोरी’ जैसी हिट वेब सीरीज में यादगार किरदार निभाए हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 01, 2026, 18:46 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा दांव, दलित मोर्चा की 43 सदस्यीय प्रदेश टीम और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

‘चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार…’ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में डिलीवरी स्टोर और फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग

Next Post
‘चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार…’ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में डिलीवरी स्टोर और फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग

'चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार...' गाजियाबाद के इंदिरापुरम में डिलीवरी स्टोर और फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.