• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. उद्यमिता की उड़ान भरेंगे शिक्षा निकेतन के 20 विद्यार्थी

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….


शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2026 के तहत व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने वाले 20 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।इस दौरान उक्त प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।मौके पर प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमशील सोच विकसित होने से वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं।कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार, रेहान आलम, तनु उपाध्याय, रिशा कुमारी, नीतू यादव, जूली केशरी, राधिका चंद्रवंशी, अनुराग प्रजापति, इल्मा, सौरांश शुक्ला, रोहन यादव, हर्षिता, महताब, अंजली कुमारी, उमा कुमारी, बृजेश कुमारी, नितीश कुमार,वैभव चौरसिया, दिव्यांशु गुप्ता और दीपक केशरी को व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने के लिए सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।

संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Post Views: 2
Previous Post

सोनभद्र. ठगों ने साफ-सफाई के बहाने महिला से ढाई लाख के जेवर उड़ाए, सीसी कैमरे में कैद हुए आरोपी

Next Post

October School Holidays 2026: अक्टूबर शुरू होते ही बच्चों की मौज, लगातार 3 दिन स्कूल बंद, मजे में कटेगी छुट्टी

Next Post
October School Holidays 2026: अक्टूबर शुरू होते ही बच्चों की मौज, लगातार 3 दिन स्कूल बंद, मजे में कटेगी छुट्टी

October School Holidays 2026: अक्टूबर शुरू होते ही बच्चों की मौज, लगातार 3 दिन स्कूल बंद, मजे में कटेगी छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.