Last Updated:
Saint Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज से अगर कोई दीक्षा लेना चाहता है तो उसकी क्या प्रक्रिया है. कैसे कोई प्रेमानंद महाराज को अपना गुरू बना सकता है. आइए जानते हैं A to Z सबकुछ.
प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने की प्रक्रिया.
मथुरा: प्रेमानंद महाराज मथुरा के सबसे फेमस संत है. देश-दुनिया से लोग उनकी एक झलक पाने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं. हर रोज लाखों की संख्या में भक्त उनके दर्शन करने उनके आश्रम के बाहर जाते हैं. ऐसे में कई लोग संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर उनके शिष्य बन जाते हैं. रसिक दुलारी भी संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य थे. जागरण न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक संत प्रेमानंद महाराज ने खुद उन्हें दीक्षा दी थी और अपना शिष्य बनाया था. अगर आप भी संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेना चाहते हो तो आइए जानते हैं क्या प्रक्रिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल रसिक दुलारी मौत केस के बाद संत प्रेमानंद ने अपने आश्रम में कई बड़े बदलाव कर दिए है. इनमें से एक है दीक्षा पर रोक. यह रोक सिर्फ अनिश्चितकाल के लिए लगाई गई है. लेकिन कोई संत से अगर दीक्षा लेना चाहता है तो क्या प्रक्रिया है.
आइए जानते हैं दीक्षा लेने की प्रक्रिया
संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के लिए सबसे पहले आपको उनके आश्रम जाना होगा. दीक्षा प्राप्त करने के लिए आपको सुबह 09:30 बजे तक केलीकुंज आश्रम पहुंचना होगा. वहां महाराज जी से मिलने का टोकन प्राप्त करना होगा. टोकन में मिले समय के हिसाब से संत से मिलने का मौका मिलेगा.
दीक्षा के है कड़े नियम
संत से मिलने पर सबसे पहले दीक्षा लेने के पीछे की वजह बतानी होगी. बताते चले जब गृहस्थ जीवन में दीक्षा लेने के बाद नियम बदल जाते हैं. लेकिन आप दीक्षा लेने के बाद वैराग्य जिंदगी जीना चाहते हैं तो उसका नियम अलग है. इसकी जानकारी आपको आश्रम में भी दी जाएगी. जिसके बाद आपको आश्रम में समय दिया जाएगा और उसी हिसाब से आना होगा, तब स्वंय संत प्रेमानंद आपको दीक्षा देंगे और तब आप उनके शिष्य बन सकते हैं. बताते चलें कि संत प्रेमानंद के आश्रम में समय-समय पर दीक्षा की प्रक्रिया बदलती रहती है.
रसिक दुलारी की हुई रहस्यमयी मौत
बताते चलें इन दिनों संत प्रेमानंद महाराज काफी चार्चाओं में है. चर्चा के पीछे का कारण है रसिक दुलारी की रहस्यमयी मौत. गौरतलब होगा कि बीते दिन संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की आश्रम के चौथे मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. मृतक शिष्य का प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला और उसके कमरे से एक ग्राइंडर मिला जिससे प्राइवेट पार्ट कटा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह भी ज्यादा खून बहना बताई गई थी. अप इस प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें

