• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, जुलूस मार्गों का होगा सत्यापन

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई, अभियोजन और विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई।

सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।

अपराध समीक्षा के दौरान 60 और 90 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं के साथ चोरी, गैंगस्टर और महिला अपराधों से जुड़े मामलों की थानावार समीक्षा की गई। पुरस्कार घोषित एवं सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती, जिलाबदर अपराधियों, जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों और अभियोजन कार्यवाही की भी समीक्षा हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन शुद्धि और ऑपरेशन क्लीन के अलावा विभिन्न पुलिस पोर्टल पर लंबित कार्यवाही को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2026 में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई।

आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को देखते हुए संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों और कार्यक्रम स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, गश्त बढ़ाने और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले निरीक्षक अपराध अंगद तिवारी समेत दस पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

122 तारीख, 22 गवाह, 545 दिन… नीला ड्रम हत्याकांड का फैसला आज, साहिल-मुस्कान को सजा मिलनी तय

Next Post

Exclusive: कभी ‘शालू’ तो कभी ‘गोलू’ बन किया राज, श्रीदेवी की वजह से श्वेता त्रिपाठी ने पकड़ी एक्टिंग की राह

Next Post
Exclusive: कभी ‘शालू’ तो कभी ‘गोलू’ बन किया राज, श्रीदेवी की वजह से श्वेता त्रिपाठी ने पकड़ी एक्टिंग की राह

Exclusive: कभी 'शालू' तो कभी 'गोलू' बन किया राज, श्रीदेवी की वजह से श्वेता त्रिपाठी ने पकड़ी एक्टिंग की राह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.