• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी होगी या उम्रकैद? कल आएगा कोर्ट का फैसला, टिकी देशभर की निगाहें

Admin by Admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी होगी या उम्रकैद? कल आएगा कोर्ट का फैसला, टिकी देशभर की निगाहें


Last Updated:September 29, 2026, 17:24 IST

Saurabh Murder Case Court Verdict: मेरठ में चर्चित नीला ड्रम कांड को लेकर अब फैसले की घड़ी आ गई है. अभियोजन पक्ष और वादी पक्ष की ओर से भी अपनी-अपनी बहस पूरी की जा चुकी है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 30 सितंबर यानि कल की तारीख तय की है.

नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी होगी या उम्रकैद? कल आएगा कोर्ट का फैसलाZoom

सौरभ हत्याकांड आरोपी

Meerut: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानि नीला ड्रम कांड का फैसला आने में अब बस एक दिन बचे हैं. इस मामले में न्याय की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. जिला जज मेरठ अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में इस सनसनीखेज मामले की बहस पूरी हो गई है. अभियोजन पक्ष और वादी पक्ष की ओर से भी अपनी-अपनी बहस पूरी की जा चुकी है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 30 सितंबर यानि कल की तारीख तय की है.

डीजीसी क्रिमिनल केके चौबे और वादी की ओर से अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. पुलिस और अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुस्कान रस्तोगी ने 2016 में इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत से प्रेम विवाह किया था. 2010 में दोनों की एक बेटी हुई. इस दौरान मुस्कान की मुलाकात उसके सहपाठी साहिल से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, जिसके कारण सौरभ और मुस्कान में विवाद पैदा हो गया.

लंदन से लौटने के बाद पति की हत्या
बताया जाता है कि सौरभ मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर लंदन चला गया था. वापस लौटने पर मुस्कान और प्रेमी साहिल ने सौरभ की हत्या के बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया था. समाज को झकझोरने और पति के भरोसे को रक्त-रंजित करने वाले बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में इंसाफ अब फैसले की दहलीज पर खड़ा है.

सजा होगी या दोनों होंगे बरी?
जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे का कहना है कि उन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्यों और 22 गवाहों के बयानों की अटूट कड़ी को अदालत में सिलसिलेवार ढंग से पेश किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि सौरभ की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

दूसरी ओर बचाव पक्ष ने मामले में चश्मदीद गवाह न होने का तर्क देते हुए दोनों आरोपियों को राहत देने की मांग की है. दलील दी है कि संपत्ति विवाद में दोनों आरोपियों को फंसाया गया है. इस केस में अभियोजन और बचाव पक्ष के वकील अंतिम बहस पूरी कर चुके हैं. अब देशभर में चर्चित रही इस संगीन वारदात में अदालत के फैसले का सभी को इंतजार है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 17:22 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Video: 'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा

Next Post

रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- ‘क्यों नहीं करतीं कम?’

Next Post
रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- ‘क्यों नहीं करतीं कम?’

रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- 'क्यों नहीं करतीं कम?'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.