• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी में कूड़े का अंबार, नालियां जाम, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…


..गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, संचारी रोग फैलने का बढ़ा खतरा, अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई


रावर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत मारकुंडी के गुरमा मोड,मीनाबाजार, पनिका बस्ती, यादव बस्ती, दलित बस्ती समेत आसपास के बस्तियों में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के बीचों- बीच जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है,वहीं नालियां कूड़े- कचरे से जाम पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था नियमित रूप से नहीं होने के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गांव में स्थिति गंभीर होती जा रही है। नालियों के जाम होने से गंदा पानी रास्तों के आसपास जमा हो रहा है। इससे पूरे गांव में तेज दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे संचारी रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और भी बढ़ जाती है तथा जलनिकासी बाधित होने से गंदा पानी इधर-उधर फैल जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव में नहीं आते हैं, जिसके कारण कूड़ा जमा होता जा रहा है और नालियां भी लंबे समय से साफ नहीं हुई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी गांव के बीच जमा कूड़े के ढेर को नहीं हटाया गया। नालियों की सफाई नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेर हटाने, नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई नहीं कराई गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। धरना-प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

केकराही. लाखों की लागत से लगी लाइटें बनीं शोपीस, चट्टी-चौराहों पर पसरा अंधेरा

Next Post

Video: 'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा

Next Post
Video: 'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा

Video: 'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.