• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Weather Live: ऐ बारिश जरा थम के बरस… यूपी में मचा हाहाकार, चारों तरफ बस पानी ही पानी, मौसम विभाग की चेतावनी

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Weather Live: ऐ बारिश जरा थम के बरस… यूपी में मचा हाहाकार, चारों तरफ बस पानी ही पानी, मौसम विभाग की चेतावनी


Last Updated:September 27, 2026, 06:13 IST

UP Weather News Live: यूपी आईएमडी ने बारिश को लेकर कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, मेरठ, बागपत, संभल, बदायूं, शाहजहां…और पढ़ें

ऐ बारिश जरा थम के बरस... यूपी में मचा हाहाकार, चारों तरफ बस पानी ही पानीZoom

यूपी में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट. (फाइल फोटो एएनआई)

UP Weather Update Live: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. आलम यह है कि राजधानी लखनऊ से लेकर पूर्वांचल के कई जिलों की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. यूपी आईएमडी ने 27 सितंबर के लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, मेरठ, बागपत, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

September 27, 202606:13 IST

Hardoi Weather News: हरदोई में भीषण बारिश राहत बचाव कार्य के दौरान एडीएम की गाड़ी फंसी

हरदोई में भीषण बारिश राहत बचाव कार्य के दौरान हरदोई एडीएम की गाड़ी सड़क के किनारे फंसी. बिलग्राम तहसील जलभराव के निरीक्षण लिए जा रही थी एडीएम. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला बाहर. बिलग्राम हरदोई रोड पर फंसी थी एडीएम की गाड़ी.

September 27, 202606:04 IST

UP Weather Alert: सीएम योगी ने सभी जिले के जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मौसम विभाग का कहना है कि 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को भी बहुत भारी बारिश तथा 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है. प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट है. सीएम योगी ने सभी डीएम को क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए हैं. रेड अलर्ट और आकस्मिक बाढ़ की आंशका वाले जिलों में स्कूल बंद रखने को कहा है.

September 27, 202605:38 IST

Balrampur Weather News: बलरामपुर में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही

बलरामपुर जिले में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही. लगातार बारिश और तूफान में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल. कलंदरपुर में घर की दीवार पर पेड़ गिरने से मां-बेटे की मौत. सदर तहसील में पेड़ गिरने से मौत एक वृद्ध महिला प्रानपती की मौत. उतरौला तहसील के जिगना गांव में इलाज के लिए ले जाते समय एक महिला की मौत. तुलसीपुर के मोतीनगर बरगदवा में पेड़ गिरने से रामपाल यादव घायल. हरहटा निवासी विनोद भी पेड़ गिरने से घायल, गौरा CHC में इलाज जारी. तीनों तहसीलों में 11 मकान व आवासीय ढांचे भी क्षतिग्रस्त. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन और राहत कार्य जारी.

September 27, 202605:36 IST

Kanpur Weather News: कानपुर में मूसलाधार बारिश से नाले उफान पर

कानपुर में लगभग 38 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सभी नाले उफान पर हैं. कई स्थानों पर जल भराव का संकट बढ़ता जा रहा है. कल्याणपुर, इंदिरा नगर के हालात भी बेहद खराब हैं. अंडरग्राउंड नालों के ओवरफ्लो होने के कारण पानी बिल्डिंगों व घरों में घुसने लगा है. ईडब्ल्यूएस कालोनी के पीछे से आने वाले नाले के ओवरफ्लो होने के कारण पानी अब रतन आर्बिट अपार्टमेंट्स के अंदर तक पहुंच गया है. पूर्व महामहिम राष्ट्रपति के निवास के पास का इलाका जलमग्न हो चुका है. पानी बिल्डिंग में घुसने के कारण यहां पर रहने वाली 2 से 3 हजार की आबादी जल भराव से प्रभावित. लगातार हो रही बारिश के कारण हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. अब बिल्डिंग,अपार्टमेंट और कॉलोनीयों में पानी घुस चुका है.

September 27, 202605:35 IST

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sultanpur Weather News: सुल्तानपुर में आंधी-तूफान के चलते प्रशासन का इमरजेंसी मीटिंग

सुल्तानपुर जिले में आंधी-तूफान के चलते जिला प्रशासन ने बुलाई आपात बैठक. आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल तुरंत लागू. ​खराब मौसम के मद्देनजर पिछले दो दिनों से स्कूल और सभी उच्च शिक्षा संस्थान शनिवार को पूरी तरह बंद रहे. तूफान से गिरे 100 से ज्यादा पेड़ हटाए गए. 1,075 खंभे और 21 सब-स्टेशन प्रभावित, बिजली बहाली का काम जारी. क्षतिग्रस्त हुए 42 मकानों के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू. गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नागरिकों को दी गई सतर्क रहने की सलाह.

September 27, 202605:34 IST

Mahoba Weather News: महोबा में 36 घंटे की बारिश से गांव में भरा पानी

महोबा जिले में मूसलाधार बारिश से बीजानगर गांव बना टापू. 36 घंटे की बारिश गांव में भरा पानी,मुख्यालय से टूटा संपर्क. गांव की सड़क पर चल रही नाव, घर के चूल्हे पड़े ठंडे. आफत की बारिश से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार. कबरई विकासखण्ड के बीजा नगर गांव का मामला.

September 27, 202605:32 IST

Etah Weather News: एटा में लगातार बारिश से गिरी मकान की दीवार, अधेड़ की हुई मौत

एटा जिले में बारिश का कहर लगातार जारी है. लगातार बारिश के चलते भरभराकर गिरी मकान की दीवार. दीवार के मलबे में दबा अधेड़ व्यक्ति. हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से हुआ घायल. आनन-फानन में अलीगंज सीएचसी में कराया गया भर्ती. चिकित्सकों ने जांच के बाद किया मृत घोषित. अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर बझेरा गांव का मामला.

September 27, 202605:31 IST

Unnao Weather News: उन्नाव में लगातार बारिश होने से गिरी दीवार, अधेड़ की मौत

उन्नाव जिले में कच्ची दीवार गिरने से दबकर अधेड़ की मौत. लगातार हो रही बारिश के कारण गिरी कच्ची दीवार. कच्ची दीवार के नीचे दबकर अधेड़ हुआ था घायल. परिजनों ने आनन फानन अस्पताल में कराया भर्ती. अस्पताल मे डॉक्टर ने अधेड़ को मृत किया घोषित. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा. मृतक रमेश आसीवन क्षेत्र के फिरोज नगर रसूलाबाद के थे निवासी. आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव की घटना.

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 27, 2026, 05:30 IST



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: भारतीय तीरंदाजों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौवें दिन का एक्शन शुरू

Next Post

‘डॉली की नहीं मनोज तिवारी की बेटी हो’ काजी- उदिति को गाली देना रीति को पड़ा भारी, भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास

Next Post
‘डॉली की नहीं मनोज तिवारी की बेटी हो’ काजी- उदिति को गाली देना रीति को पड़ा भारी, भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास

'डॉली की नहीं मनोज तिवारी की बेटी हो' काजी- उदिति को गाली देना रीति को पड़ा भारी, भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.