Last Updated:
Ranbir Kapoor Shower Video: रणबीर कपूर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. शॉवर के नीचे नजर आ रहे शर्टलेस शख्स की शक्ल एक्टर से मिलती बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं. कोई रणबीर की तारीफ कर रहा है, तो कोई सवाल उठा रहा है कि आखिर यह क्लिप ऑनलाइन कैसे पहुंची.
रणबीर कपूर का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या नया लुक नहीं, बल्कि उनका एक कथित शॉवर वीडियो है. इंटरनेट पर एक छोटा सा क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर शॉवर के नीचे शर्टलेस अंदाज में नहाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच हड़कंप मच गया है और लोग लगातार इस बात का अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि क्या वीडियो में दिख रहा शख्स वाकई ‘एनिमल’ फेम रणबीर कपूर ही हैं.
दरअसल, वायरल हो रही क्लिप इंस्टाग्राम पर ‘RK Offline’ नाम के एक अनवेरिफाइड अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो कहां, कब और किस लिए ये शूट किया गया है, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये भी साफ नहीं है कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट का रणबीर कपूर या उनकी ऑफिशियल टीम से कोई संबंध है या फिर यह किसी आगामी ब्रांड प्रमोशन का कोई हिस्सा है.
फैंस शॉक्ड, कर रहे हैं ऐसे कॉमेंट
रणबीर कपूर के इस कथित शॉवर वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर रिएक्शंस की बाढ़ ला दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘ क्या… रणबीर… WOW. हॉट… यह वीडियो ऑनलाइन कैसे आया?’. वहीं एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, ‘क्या मैंने गलती से इंस्टाग्राम का प्रीमियम वर्जन अनलॉक कर लिया है?’ जबकि कई फैंस उन्हें अपना ‘ड्रीम मैन’ बताते हुए उनके हॉट लुक की तारीफ कर रहे हैं.
WHAT. RANBIR. WOW. HOW. WHAT. SEXY. HUHHHH. HOTTTT. WHAT. RANBIRRRRRRR.
#RanbirKapoor for an ad https://t.co/rYHbF29bzB

