• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ghaziabad News : 12वीं मंजिल से गिरकर हुई बच्ची की मौत, दो दिन पहले महाराष्ट्र में जीता था गोल्ड मेडल

Admin by Admin
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Ghaziabad News : 12वीं मंजिल से गिरकर हुई बच्ची की मौत, दो दिन पहले महाराष्ट्र में जीता था गोल्ड मेडल


Last Updated:September 26, 2026, 09:13 IST

Ghaziabad News : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी में शुक्रवार रात 12वीं मंजिल से गिरकर नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई. मृतका की उम्र करीब 14 वर्ष बताई गई है.

Ghaziabad : 12वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत, दो दिन पहले जीता था गोल्ड मेडलZoom

गाजियाबाद में बच्ची की गिरकर मौत.

गाजियाबाद : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल की बच्ची बालकनी से कपड़े लेने गई. मगर, फिर वो कभी वापस नहीं लौटी. उसकी 12वीं मंजिल से गिरकर जान चली गई. बच्ची की पहचान प्राची के रूप में हुई है.

दो दिन पहले जीता था मेडल

14 साल की प्राची क्लास 9 की छात्रा थी. कुछ दिनों पहले ही उसने महाराष्ट्र में हुई सीबीएसई रोप स्किपिंग नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात प्राची बालकनी से कपड़े उतार रही थी, इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई. आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे. घरवाले उसे गंभीर हालत में संजय नगर के यशोदा अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घर पर सबलोग थे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची का परिवार राजनगर रेजिडेंसी के टावर जी में 12वें फ्लोर पर रहता है. उनके पिता सुरेश चंद्र मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. हादसे के समय फ्लैट में सुरेश चंद्र की छोटी बेटी, पत्नी और दादा-दादी भी मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा बालकनी से नीचे गिरी थी. हालांकि, यह हादसा था या आत्महत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. घरवालों का कहना है कि प्राची पढ़ाई के साथ खेल और संगीत में भी रुचि रखती थी. दो दिन पहले उसने महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते थे. उसने डबल डच पेयर फ्री स्टाइल और डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल में गोल्ड जीता था.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 09:13 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

कौन हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेगम हसीन जहां? शौहर-देवर को अमरोहा की राजनीतिक पिच पर करेंगी क्लीन बोल्ड!

Next Post

‘द पैराडाइज’ का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

Next Post
‘द पैराडाइज’ का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

'द पैराडाइज' का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.