• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमरोहा में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

Admin by Admin
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अमरोहा में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी का मौका


मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जनपद में माया समिति डिग्री कॉलेज रज्जाकपुर बिजनौर रोड पर 29 सितंबर को एक दिवसीय बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस रोजगार मेले में 18 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं. अलग-अलग क्वालिफिकेशन के हिसाब से अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है. जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. वह 29 सितंबर को सुबह 10:00 बजे माया शमसी डिग्री कॉलेज पहुंचकर इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. यहां पर साक्षात्कार के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.

इंटरव्यू के आधार पर मिलेगा रोजगार, जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

सेवायोजन विभाग में सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र ने बताया कि अमरोहा जनपद की नौगांव सादात विधानसभा में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस रोजगार मेले का उद्देश्य यही है कि इस विधानसभा से जुड़े या अन्य बेरोजगार युवा, जिन्हें रोजगार की तलाश है, वे रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अपनी पसंदीदा नौकरी के लिए साक्षात्कार दे सकें. रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले कैंडिडेट को अपना आधार कार्ड, पढ़ाई-लिखाई के दस्तावेज, रिज्यूम सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा.

इस रोजगार मेले में 18 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं. इच्छुक अभ्यर्थी समय से रोजगार मेले में पहुंचकर साक्षात्कार के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

यहां देखें अलग-अलग कंपनियों में नौकरी, सैलरी और वैकेंसी की पूरी जानकारी

1. टीवीएस मोटर कंपनी में 150 पदों पर भर्ती

टीवीएस मोटर कंपनी में ऑपरेटर के पद पर आवश्यकता है. इसमें हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, बीए और आईटीआई डिप्लोमा क्वालिफिकेशन मांगी गई है. मेल और फीमेल दोनों कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 150 वैकेंसी हैं. सैलरी 20,000 रुपये महीने निर्धारित की गई है. जॉब लोकेशन आगरा, अयोध्या, फर्रुखाबाद और नोएडा रहेगी.

2. टाटा मोटर्स पंतनगर में 100 पदों पर मौका

टाटा मोटर्स पंतनगर में आईटीआई डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले मेल और फीमेल कैंडिडेट के लिए वैकेंसी है. उम्र 18 से 23 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 11,558 रुपये निर्धारित की गई है. जॉब लोकेशन रुद्रपुर रहेगी.

3. जेडएफ रेनी ऑटोमोटिव में 50 पदों पर भर्ती

जेडएफ रेनी ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोडक्शन प्रोसेस, मशीन शॉप और असेंबली शॉप के पद पर वैकेंसी हैं. इंटर, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मैकेनिकल और बीटेक क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों कैंडिडेट के लिए मौका है. उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए. कुल 50 वैकेंसी हैं. सैलरी 14,600 से 17,700 रुपये तक है. जॉब लोकेशन रुद्रपुर रहेगी.

4. मोथरसन में 250 पदों पर ऑपरेटर की वैकेंसी

मोथरसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर के पद पर वैकेंसी हैं. हाई स्कूल, इंटर, किसी भी विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 30 साल निर्धारित की गई है. कुल 250 वैकेंसी हैं. सैलरी 20,000 रुपये निर्धारित की गई है. जॉब लोकेशन नोएडा रहेगी.

5. पुखराज हेल्थकेयर में फील्ड एग्जीक्यूटिव की भर्ती

पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फील्ड एग्जीक्यूटिव की आवश्यकता है. हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और बीए क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 24 साल निर्धारित की गई है. कुल 25 वैकेंसी हैं. सैलरी 10,500 रुपये रहेगी. जॉब लोकेशन अमरोहा रहेगी.

6. डिक्सन टेक्नोलॉजीज में 100 पदों पर प्रोडक्शन ऑपरेटर की भर्ती

डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड में फ्रेश कैंडिडेट के लिए प्रोडक्शन ऑपरेटर के पद पर वैकेंसी है. हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, बीए और आईटीआई डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 15,250 से 17,500 रुपये तक रहेगी. जॉब लोकेशन नोएडा रहेगी.

7. जेप्टो में पैकिंग के 100 पदों पर मौका

जेप्टो कंपनी में पैकिंग के पद पर आवश्यकता है. हाई स्कूल, इंटर, किसी भी विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 15,000 रुपये है. जॉब लोकेशन नोएडा रहेगी.

8. प्रथम डॉ. जेएस रस्तोगी हेल्थकेयर में GDA की भर्ती

प्रथम डॉ. जेएस रस्तोगी हेल्थकेयर में GDA के पद पर वैकेंसी हैं. हाई स्कूल, इंटर और किसी भी विषय में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 25 साल निर्धारित की गई है. कुल 20 वैकेंसी हैं. सैलरी 11,000 रुपये है. जॉब लोकेशन मुरादाबाद और अमरोहा रहेगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

9. चेकमेट इंडस्ट्रियल गार्ड्स में 50 पदों पर भर्ती

चेकमेट इंडस्ट्रियल गार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की आवश्यकता है. हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 21 से 33 साल निर्धारित की गई है. कुल 50 वैकेंसी हैं. सैलरी 17,000 रुपये निर्धारित की गई है. जॉब लोकेशन बरेली, नोएडा और गाजियाबाद रहेगी.

10. इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज में ट्रेनी और ऑपरेटर की वैकेंसी

इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ट्रेनी और ऑपरेटर के पद पर आवश्यकता है. आईटीआई और डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल कैंडिडेट के लिए वैकेंसी है. उम्र 18 से 25 साल निर्धारित की गई है. कुल 50 वैकेंसी हैं. सैलरी 18,000 से 19,000 रुपये तक रहेगी. जॉब लोकेशन बघोला, पलवल रहेगी.

11. जेके टायर में 100 पदों पर ट्रेनी की भर्ती

जेके टायर कंपनी में ट्रेनी के पद पर आवश्यकता है. हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 25 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 18,000 रुपये है. जॉब लोकेशन लक्सर, उत्तराखंड रहेगी.

12. जय भारत मारुति में 50 पदों पर ट्रेनिंग का मौका

जय भारत मारुति कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आईटीआई और डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट की आवश्यकता है. मेल और फीमेल दोनों कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 18 से 25 साल निर्धारित की गई है. कुल 50 वैकेंसी हैं. सैलरी 18,700 से 20,700 रुपये तक रहेगी. जॉब लोकेशन वीथलपुर, अहमदाबाद, गुजरात रहेगी.

13. मिंडा कॉरपोरेशन में 100 पदों पर भर्ती

मिंडा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में फ्लेक्सी/ट्रेनी पद पर वैकेंसी हैं. हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मेल और फीमेल दोनों के लिए मौका है. उम्र 18 से 30 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 19,392 रुपये है. जॉब लोकेशन तमिलनाडु रहेगी.

14. फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी में टीचर की वैकेंसी

फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी में टीचर के पद पर वैकेंसी है. किसी भी विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट मेल-फीमेल कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 15 वैकेंसी हैं. सैलरी 16,500 रुपये दी जाएगी. जॉब लोकेशन मुरादाबाद और अमरोहा रहेगी.

15. अमेजन में ट्रेनी और पैकिंग के 100 पदों पर मौका

अमेजन में ट्रेनी और पैकिंग के पद पर वैकेंसी हैं. हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट फीमेल कैंडिडेट अप्लाई कर सकती हैं. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 19,277 रुपये है. जॉब लोकेशन हरियाणा रहेगी.

16. रैपिडो में FOS के 30 पदों पर भर्ती

इंस्टेंट आईटी सर्विस रैपिडो में FOS के पद पर वैकेंसी हैं. इंटर पास मेल कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 30 वैकेंसी हैं. सैलरी 25,000 रुपये है. जॉब लोकेशन अमरोहा और गजरौला रहेगी.

17. इमीग्रेशन सिक्योरिटी सर्विसेज में 50 पदों पर मौका

इमीग्रेशन सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी सर्विसेज के पद पर वैकेंसी हैं. हाई स्कूल क्वालिफिकेशन वाले मेल कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 18 से 40 साल निर्धारित की गई है. कुल 50 वैकेंसी हैं. सैलरी 16,000 रुपये रहेगी. जॉब लोकेशन रुद्रपुर रहेगी.

18. डिक्सन टेक्नोलॉजीज में फिर 100 पदों पर भर्ती

डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड में फ्रेश कैंडिडेट के लिए प्रोडक्शन ऑपरेटर की आवश्यकता है. हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, बीए और आईटीआई डिप्लोमा क्वालिफिकेशन वाले मेल और फीमेल कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उम्र 18 से 35 साल निर्धारित की गई है. कुल 100 वैकेंसी हैं. सैलरी 15,250 से 17,500 रुपये तक है. जॉब लोकेशन नोएडा रहेगी.



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: मैराथन में सावन बरवाल ने रचा इतिहास, पर्सनल बेस्ट के साथ जीता सिल्वर

Next Post

प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर

Next Post
प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर

प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.