• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Highway News | Infrastructure News | Good News

Admin by Admin
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Highway News | Infrastructure News | Good News


Last Updated:September 26, 2026, 05:59 IST

Lakhimpur News : शाहजहांपुर से कुशीनगर तक 711 किलोमीटर का एक लंबा हाईवे बनने वाला है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से सीधे जोड़ेगा. इससे यात्रा सुगम तो होगी जाम के झाम से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा. 

यूपी में बनेगा 711 KM लंबा नेशनल हाईवे, पश्चिम से पूर्वांचल का सफर होगा आसानZoom

यूपी में बन रहा हाईवे.

लखीमपुर : अगर आप पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल की ओर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आने वाले समय में आपका सफर पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकता है. शाहजहांपुर से कुशीनगर तक प्रस्तावित करीब 711 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे यूपी के कई जिलों को एक बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने जा रहा है. इस हाईवे के बनने से लखीमपुर खीरी समेत शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच और पूर्वांचल के जिलों में आवागमन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

प्रस्तावित हाईवे शाहजहांपुर से शुरू होकर लखीमपुर, सीतापुर और बहराइच होते हुए गोरखपुर और कुशीनगर तक पहुंचेगा. अकेले खीरी जिले में करीब 74 किलोमीटर हिस्सा प्रस्तावित है. ऐसे में जिले के लोगों के लिए यह परियोजना सिर्फ सड़क का नया रास्ता नहीं, बल्कि आसपास के शहरों और बाजारों तक पहुंच आसान करने वाली कड़ी साबित हो सकती है.

खीरी में इन इलाकों से गुजरेगा हाईवे

जिले में प्रस्तावित मार्ग महेशपुर वन रेंज, कादीपुर सानी, मूसेपुर खुर्द, गोला गोकर्णनाथ, बेहजम, सिकंदराबाद, ओयल, झसिया-कटिया, मोहाला और नकहा क्षेत्र से होकर गुजरेगा. मार्ग में रेलवे लाइन के ऊपर से हाईवे निकालने की भी योजना है. इसके लिए संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

वन और रेलवे विभाग से एनओसी की प्रक्रिया

परियोजना के तहत वन क्षेत्र प्रभावित होने की वजह से वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं रेलवे लाइन को पार करने वाले हिस्से के लिए रेलवे से भी एनओसी ली जा रही है. एनओसी मिलने के बाद जमीन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा. परियोजना से जुड़े पर्यावरण विशेषज्ञ दुर्गेश शुक्ला के मुताबिक पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दीपावली के बाद मौके पर काम शुरू करने की तैयारी है, जबकि नए साल के पहले सप्ताह में परियोजना के औपचारिक शुभारंभ की तैयारी की जा रही है.

सिर्फ सफर नहीं, कारोबार को भी मिलेगी रफ्तार

इस हाईवे के बनने से पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. दूरी और यात्रा समय कम होने के साथ लखीमपुर और आसपास के जिलों में व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी फायदा मिल सकता है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 05:59 IST



Source link

Post Views: 1
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

डायरेक्शन की कमान संभाली और खुद बन बैठा हीरो, फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर, जीता करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड

Next Post

Bigg Boss 20: मां-बाप के तलाक को याद रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बोलीं- ‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’

Next Post
Bigg Boss 20: मां-बाप के तलाक को याद रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बोलीं- ‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’

Bigg Boss 20: मां-बाप के तलाक को याद रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बोलीं- 'पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.