• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अब यूपी में भी दौड़ेगी मुंबई जैसी लोकल ट्रेन, रोज सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले, इन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Admin by Admin
September 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अब यूपी में भी दौड़ेगी मुंबई जैसी लोकल ट्रेन, रोज सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले, इन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी


Last Updated:September 23, 2026, 18:57 IST

UP Local Train: यूपी में रोज ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तरह अब यूपी के व्यस्त रूटों पर भी लोकल ट्रेनें चलाने की तैयारी हो रही है. रेलवे ऐसे रूट तलाश रहा है, जहां नौकरी, पढ़ाई और दूसरे कामों के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर आते-जाते हैं.

अब यूपी में भी दौड़ेगी मुंबई जैसी लोकल, रोज सफर करने वालों की बल्ले-बल्लेZoom

यूपी में चलेंगी लोकल ट्रेनें.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रोज ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अब मुंबई, दिल्ली और कोलकाता की तर्ज पर यूपी में भी लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. रेलवे ऐसे रूट तलाश रहा है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं और छोटी दूरी के यात्रियों की संख्या ज्यादा है.

पूर्वोत्तर रेलवे ने इसके लिए वाराणसी और लखनऊ मंडल से उन रेल रूटों की जानकारी मांगी है, जहां यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है. खास तौर पर उन रूटों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में यात्री एमएसटी यानी मंथली सीजन टिकट का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे रूटों पर लोकल या मेमू ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है.

कम अंतराल पर मिल सकती हैं ट्रेनें
योजना का मकसद सिर्फ नई ट्रेन चलाना नहीं, बल्कि यात्रियों को कम समय के अंतराल पर ट्रेन की सुविधा देना है. इसके लिए रेलवे ट्रैक और दूसरे जरूरी ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो व्यस्त रूटों पर यात्रियों को अगली ट्रेन के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. लोकल और मेमू ट्रेनों का किराया सामान्य पैसेंजर ट्रेन की श्रेणी में ही रखा जाता है. ऐसे में रोज नौकरी या पढ़ाई के लिए सफर करने वाले लोगों के लिए यह लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले कम खर्च वाला विकल्प हो सकता है.

नौकरीपेशा और छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा
यूपी के कई शहरों के बीच बड़ी संख्या में लोग रोजाना आते-जाते हैं. इनमें नौकरी करने वाले कर्मचारी, कारोबारी और छात्र शामिल हैं. सुबह किसी दूसरे शहर जाना और शाम को वापस लौटना ऐसे यात्रियों की रोज की जरूरत है. लोकल ट्रेन की सुविधा मिलने पर इन यात्रियों को अपने सफर के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों पर निर्भरता कम हो सकती है. साथ ही कम दूरी के यात्रियों की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों में होने वाली भीड़ को भी कम करने में मदद मिल सकती है.

अभी रूट और स्टेशन तय होने बाकी
रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद एनईआर प्रशासन ने कुछ संभावित स्टेशनों और रूटों की जानकारी तैयार कर बोर्ड को भेजी है. हालांकि अंतिम तौर पर किन रूटों पर लोकल ट्रेन चलेगी और कौन-कौन से स्टेशन इसके दायरे में आएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है. रेलवे यात्रियों की संख्या और रोजाना की भीड़ को देखते हुए दूसरे स्टेशनों को भी इस सूची में शामिल कर सकता है. प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी.

लखनऊ-कानपुर समेत कई व्यस्त रूटों पर नजर
यूपी में लोकल ट्रेन नेटवर्क को लेकर सामने आई दूसरी जानकारी में लखनऊ-कानपुर जैसे व्यस्त रूटों के साथ वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ और अलीगढ़ से जुड़े मार्गों पर भी ऐसी सेवा की संभावनाओं का जिक्र किया गया है. हालांकि इन सभी रूटों पर संचालन को लेकर अंतिम फैसला रेलवे की मंजूरी और विस्तृत योजना के बाद ही होगा.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 23, 2026, 18:18 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जिला पंचायत संसाधन केंद्र में भव्यता के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस

Next Post

सोनभद्र. जिला एकीकरण समिति की बैठक 25 सितम्बर को

Next Post

सोनभद्र. जिला एकीकरण समिति की बैठक 25 सितम्बर को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.