• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कौन हैं कैटरीना कैफ की मां? क्यों सब ऐशो आराम छोड़ बिना बिजली और इंटरनेट के बिता रहीं जिंदगी, पैदा किए 8 बच्चे

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
कौन हैं कैटरीना कैफ की मां? क्यों सब ऐशो आराम छोड़ बिना बिजली और इंटरनेट के बिता रहीं जिंदगी, पैदा किए 8 बच्चे


Last Updated:September 22, 2026, 05:32 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आजकल बेटे के जन्म के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं. चलिए आज आपको कैटरीना नहीं, बल्कि उनकी मां सुजैन से रूबरू करवाते हैं. जिन्होंने 8 बच्चे जन्मे और अकेले ही उनकी परवरिश की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में आईं. विक्की कौशल से शादी के बाद वह गिनी चुनी ही फिल्म में दिखी और बेटे को जन्म देने के बाद वह परिवार में ही बिजी हो गईं. हाल में ही जब वह स्पॉट हुईं तो वजन की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया. खैर उन्हें सपोर्ट करने के लिए सलमान खान से लेकर कई सितारे भी सामने आए. (Image: Insta/KatrinaKaif)

कैटरीना कैफ 43 साल की हो गई हैं. उनका पूरा नाम कैटरीना रोसमैरी टरकोट है. उनका जन्म ब्रिटिश हांगकांग में हुआ. एक्ट्रेस ने अपना बचपन कई देशों में बिताया. इसी तरह वह तीन साल लंदन में भी रहीं जहां फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद की नजर एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट में कैटरीना पर पड़ी और इस तरह उन्होंने अपनी साल 2003 में आई फिल्म बूम में उन्हें कास्ट किया. (Image: Insta/KatrinaKaif)

कैटरीना कैफ की पर्सनल लाइफ और फैमिली की बात करें तो वह 8 भाई-बहन हैं. उनकी मां सुजैन टरकॉट पेशे से वकील और समाजसेवी हैं. वहीं उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के कारोबारी हैं. कैटरीना बहुत छोटी थीं तभी उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया. 8 बच्चों की परवरिश कैटरीना की मां सुजैन ने अकेले ही की. कैटरीना की तीन बड़ी बहनें और तीन छोटी बहनें हैं तो एक बड़ा भाई है. (Image: Insta/KatrinaKaif)

Add News18 as
Preferred Source on Google

जहां कैटरीना कैफ ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनीं तो उनकी मां इससे बिल्कुल अलग हैं.उन्होंने समाजसेवी के तौर पर अपनी जिंदगी बिताई है. आज के समय में भी वह यही काम कर रही हैं. वह ग्रामीण इलाकों में रहकर बच्चों को पढ़ाती हैं और अपना एनजीओ चलाती हैं. (Image: Insta/KatrinaKaif)

Advertisement
Advertisement

साल 2008 में लंदन से सुजैन टरकोट भारत आईं. यहां उन्होंने तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में रहकर बच्चों को पढ़ावाना शुरू किया. वह रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया नाम से एनजीओ चलाती हैं. जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों छात्रों को फ्री में शाम में ट्यूशन पढ़ाया जाता है. (Image: Insta/KatrinaKaif)

सुजैन ने ट्यूशन सेंटर के बाद 2015 माउटेंन व्यू स्कूल की नींव रखी. जहां कभी 30 बच्चे पढ़ते थे. आज के समय में यहां बच्चों की संख्या 300 हो चुकी है. खुद कैटरीना कैफ भी अपनी मां के प्रोफेशनल के बारे में रिएक्ट कर चुकी हैं. (Image: Insta/KatrinaKaif)

कई साल पहले एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बताया था कि उनकी मां मदुरै में स्कूल चलाती हैं. जहां वह बतौर टीचर बच्चों को पढ़ाती हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि जिस छोटे से गांव में उनकी मां पढ़ाती हैं वह बिजली भी कुछ ही घंटों के लिए आती है तो कई बार इंटरनेट भी सही से नहीं आता. इस वजह से वह मां से कॉल पर भी ठीक से बात नहीं कर पातीं. (Image: Insta/KatrinaKaif)

सुजैन ने अकेले रहकर 8 बच्चों को पाला. इस दौरान भी वह लगातार चैरिटी का काम करती रहीं. अब उनके बच्चे भी सफल हो चुके हैं. कैटरीना खुद आर्थिक रूप से ऐसे बच्चों की हेल्प करती हैं.(Image: Insta/KatrinaKaif)

रिलीफ प्रोजेक्ट इंडिया आज के समय में 25 गांव के भीतर काम कर रहा है. अब शिक्षा के साथ-साथ औरतों, लाइफ स्किल ट्रेनिंग, करियर गांडेंस, सर्वाइकल कैंसर से लेकर युथ के विकास से जुड़े कई तरह के काम करते हैं. (Image: Insta/KatrinaKaif)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 22, 2026, 05:32 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

25 सितंबर तक हो जाएगा… जब सुप्रीम कोर्ट में बोले SG तुषार मेहता, राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार हुई चोरी

Next Post

एशियन गेम्स 2026: 6 मेडल के बाद भी गोल्ड मेडल का इंतजार, शूटिंग के दम पर भारत 12वें नंबर पर

Next Post
एशियन गेम्स 2026: 6 मेडल के बाद भी गोल्ड मेडल का इंतजार, शूटिंग के दम पर भारत 12वें नंबर पर

एशियन गेम्स 2026: 6 मेडल के बाद भी गोल्ड मेडल का इंतजार, शूटिंग के दम पर भारत 12वें नंबर पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.