• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड की पहल से गरीबों को मिली आंखों की रोशनी की उम्मीद, 89 की जांच, 55 को मुफ्त चश्मे

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


आर्थिक तंगी के चलते आंखों का इलाज नहीं करा पा रहे जरूरतमंद लोगों के लिए सोमवार को राहत भरी पहल सामने आई। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के आवास पर श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। चित्रकूट से पहुंची नेत्र सर्जनों की टीम ने शिविर में 89 लोगों की आंखों की जांच की।

जांच के दौरान 55 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 17 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। जरूरतमंद मरीजों के लिए शिविर में ही आगे के उपचार को लेकर जानकारी भी दी गई।
गरीब मरीजों का मुफ्त होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने बताया कि बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था।

तभी से उनके मन में जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करने की इच्छा रही है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्हें ऐसे कई बुजुर्ग मिलते थे, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आंखों की जांच और इलाज नहीं करा पाते थे।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने से कई लोगों में मोतियाबिंद की समस्या बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट से संपर्क किया गया। ट्रस्ट के हेमराज के सहयोग से म्योरपुर में यह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हो सका।

मान सिंह गोंड ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित ऐसे गरीब और जरूरतमंद मरीज, जो ऑपरेशन का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को वापस उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

शिविर में जांच कराने पहुंचे लोगों ने निःशुल्क सुविधा मिलने पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान समाजसेवी सुधीर कुमार, राम रतन, रविंद्र अग्रहरी, पवन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद

Advertisement
Advertisement
Previous Post

चोपन. स्व. सूबेदार प्रसाद की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.