Last Updated:
Jupiter transit benefits : अक्टूबर का महीना ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से दुर्लभ है. इस महीने देवगुरु बृहस्पति अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. महीने के अंत में वह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि गुरु के सिंह राशि में प्रवेश से कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. बृहस्पति का राशि परिवर्तन नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिले सकता है. नवविवाहित दंपतियों को संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आइए जानते हैं कि वे चार राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए गुरु का यह गोचर सबसे शुभ साबित होगा.
अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है. अक्टूबर का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने देवगुरु बृहस्पति अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. 31 अक्टूबर की दोपहर गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बृहस्पति का यह गोचर कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. सिंह राशि में गुरु का प्रवेश इसलिए भी खास है, क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और गुरु को सूर्य का मित्र ग्रह माना जाता है. ऐसे में बृहस्पति के राशि परिवर्तन का असर जातकों की आर्थिक स्थिति, नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि गुरु के सिंह राशि में प्रवेश से कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटके कार्यों में तेजी आने के साथ करियर में नए मौके मिलने के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे चार राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए गुरु का यह गोचर सबसे शुभ है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर पंचम भाव में होगा. पंचम भाव को शिक्षा, संतान, प्रेम और रचनात्मक प्रतिभा से संबंधित माना जाता है. इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने और नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर बन सकते हैं. नवविवाहित दंपतियों को संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर प्रथम भाव में होने वाला है. यानी बृहस्पति आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे. इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है और महत्वपूर्ण फैसले लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है. कारोबार से जुड़े जातकों को नए मौके मिल सकते हैं. साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए भी लाभ के योग बन सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. कुछ जातक नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति स्वयं हैं. गुरु का यह गोचर धनु राशि के जातकों के भाग्य भाव में होगा. ऐसे में करियर के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को भी अवसर मिल सकता है. आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ आय के अतिरिक्त साधन बनने की संभावना है. भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बृहस्पति का गोचर सप्तम भाव में होगा. यह भाव विवाह, साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों से जुड़ा माना जाता है. गुरु की स्थिति कारोबार में नए संपर्क और साझेदारी के अवसर ला सकती है. व्यापार का विस्तार करने की सोच रहे जातकों को लाभ मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बचत बढ़ाने और भविष्य के लिए धन जुटाने के मौके बन सकते हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
