• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

green chilli pickle recipe | hari mirch achar kese banta hai | दाल-चावल या पराठे के साथ खाना है कुछ चटपटा? घर पर ऐसे तैयार करें हरी मिर्च का अचार

Admin by Admin
September 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
green chilli pickle recipe | hari mirch achar kese banta hai | दाल-चावल या पराठे के साथ खाना है कुछ चटपटा? घर पर ऐसे तैयार करें हरी मिर्च का अचार


होमफोटोलाइफ़फूड

मजेदार खाने के साथ लेना है चटपटा स्वाद? घर पर ऐसे तैयार करें हरी मिर्च का अचार

Last Updated:September 21, 2026, 14:14 IST

Mirch Achar Recipe: दाल-चावल, पराठे, पूरी, कचौड़ी या फिर साधारण रोटी-सब्जी के साथ अगर अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद सौ गुना बढ़ जाता है. खासकर पतली वाली हरी मिर्च का अचार तीखा और चटपटा स्वाद पसंद करने वालों के बीच काफी पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर आप टेस्टी मिर्च का अचार कैसे तैयार कर सकते हैं.

खाने की थाली में अचार का अपना अलग ही महत्व है. दाल-चावल हो, पराठा, पूरी, कचौड़ी या फिर साधारण रोटी-सब्जी, साथ में अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है. खासकर पतली वाली हरी मिर्च का अचार तीखा और चटपटा स्वाद पसंद करने वालों के बीच काफी पसंद किया जाता है. बाजार में अलग-अलग तरह के अचार आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर तैयार किया गया ताजा हरी मिर्च के अचार का स्वाद काफी लाजवाब होता है.

अगर आपके पास घर में पतली हरी मिर्च मौजूद है, तो कुछ सामान्य मसालों की मदद से इसे महज कुछ मिनट में तैयार किया जा सकता है. इस अचार की खास बात यह है कि इसमें लंबे समय तक मिर्च को धूप में रखने या कई दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होती. इसे तुरंत बनाकर खाने के साथ परोसा जा सकता है. हालांकि, लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए तेल, साफ-सफाई और नमी से बचाव का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

अचार बनाने वालीं एक्सपर्ट किरन बताती हैं कि इस झटपट अचार को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. करीब 250 से 300 ग्राम पतली हरी मिर्च लें. इसके साथ दो से तीन बड़े चम्मच सरसों का तेल, एक से डेढ़ चम्मच राई या सरसों, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच हल्दी, एक से डेढ़ चम्मच अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक चुटकी हींग ले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Advertisement
Advertisement

अगर स्वाद में थोड़ा खट्टापन अधिक पसंद है तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं. कुछ लोग अचार में थोड़ा सा सिरका भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इसे डालना जरूरी नहीं है. मसालों की मात्रा अपने स्वाद और मिर्च की तीखापन के हिसाब से कम या ज्यादा की जा सकती है.

अचार बनाने से पहले हरी मिर्च को साफ करना सबसे जरूरी है. मिर्च को पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद साफ कपड़े या किचन टॉवल से इन्हें पूरी तरह सुखा लें. मिर्च पर पानी या नमी रह गई तो तैयार अचार जल्दी खराब हो सकता है. अब मिर्च के डंठल हटा दें. इसके बाद पतली हरी मिर्च को सही तरीके से काट लीजिए. अगर बहुत ज्यादा तीखा स्वाद पसंद नहीं है तो मिर्च के अंदर मौजूद कुछ बीज निकाल सकते हैं.

अचार का स्वाद मसालों पर काफी निर्भर करता है. इसके लिए सबसे पहले एक छोटी कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें. मसालों को ज्यादा देर तक नहीं भूनना चाहिए, क्योंकि जलने पर उनका स्वाद कड़वा हो सकता है. मसाले हल्के गर्म होने के बाद उन्हें प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें इसके बाद इन्हें दरदरा पीस लें.

एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें तेल गर्म होने के बाद गैस धीमी कर दें इसमें चुटकी भर हींग डाल सकते हैं. इसके बाद तैयार दरदरा मसाला, हल्दी और नमक डालकर कुछ सेकंड के लिए चलाएं. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल दें. मिर्च को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. इसे तेज आंच पर पकाने के बजाय धीमी या मध्यम आंच पर थोड़ी देर चलाना बेहतर रहता है.

जानकारी देते हुए किरन बताती हैं कि अगर अचार को एक-दो दिन के बजाय कुछ समय के लिए रखना है तो साफ और सूखे कांच के जार का इस्तेमाल करना चाहिए. जार को पहले अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. इसमें नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. पतली हरी मिर्च का अचार कई तरह के भोजन के साथ खाया जाता है. कुछ लोगों को मार्केट में मिलने वाला अचार पसंद नहीं होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 20, 2026, 14:11 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

Next Post

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के सवालों के बाद I&B मंत्रालय ने बताया सच, ‘कोई रोक नहीं’

Next Post
केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के सवालों के बाद I&B मंत्रालय ने बताया सच, ‘कोई रोक नहीं’

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के सवालों के बाद I&B मंत्रालय ने बताया सच, 'कोई रोक नहीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.