• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Box Office: फ्लॉप से भरा पड़ा है 21 सितंबर | हाथ लगी सिर्फ एवरेज फिल्में | 2001 में गोविंदा का भी बजा था बैंड

Admin by Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
Box Office: फ्लॉप से भरा पड़ा है 21 सितंबर | हाथ लगी सिर्फ एवरेज फिल्में | 2001 में गोविंदा का भी बजा था बैंड

[ad_1]

Last Updated:September 21, 2026, 14:04 IST

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की धूम देखने को मिल रही है. इस फिल्म ने 45 दिन सफलतापूर्वक बॉक्स ऑफिस पर पूरे कर लिए हैं और कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. इसके सामने तो यश की टॉक्सिक, सैफ-अक्षय की हैवान, कुणाल खेमू की वाइब से लेकर करीना कपूर की दायरा तक सब सुस्त पड़ गए हैं. ठीक इसी तरह 2001 से 2018 तक 21 सितंबर को कई फिल्में रिलीज हुई, मगर आज का दिन फिल्मों के लिए मनहूस ही रहा.

जी हां, 21 सितंबर को रिलीज हुई फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल रहा. गोविंदा से लेकर अक्षय कुमार तक ने आज की तारीख में फिल्में रिलीज तो कीं लेकिन सब की सब बॉक्स ऑफिस पर हलवा बन गई. चलिए आपको 21 सितंबर को रिलीज हुई फिल्मों का हाल बताते हैं. इसमें हीरोइन, बत्ती गुल मीटर चालू से लेकर मंटो जैसी फिल्में शामिल है.

शुरुआत करते हैं 2001 से. जब 21 सितंबर को गोविंदा और अक्षय कुमार दोनों की फिल्में रिलीज हुई. इस क्लैश में न तो गोविंदा जीते न ही अक्षय. ये तारीख दोनों के लिए ही लकी नहीं रही. दरअसल गोविंदा की क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता और अक्षय की अजनबी 21 सितंबर 2001 को क्लैश हुई थी. जैसे तैसे अक्षय की फिल्म एवरेज बनी थी.

पहले बात करते हैं साल 2001 की अजनबी फिल्म की. इसमें अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, बिपाशा बसु और करीना कपूर नजर आए थे. ये एक थ्रिलर एक्शन फिल्म थी जिसे अब्बास-मस्तान ने बनाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गोविंदा की कॉमेडी फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता एक कॉमेडी फिल्म थी जिसे डेविड धवन ने बनाया था. इसमें सुष्मिता सेन,सतीश कौशिक, रंभा से लेकर अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए थे. अक्षय कुमार और गोविंदा दोनों ने आमने-सामने आकर ऐसी भूल की थी कि दोनों को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. एक एवरेज रही तो गोविंदा की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई.

ये संयोग साल 2007 में भी देखने को मिला. जब अभय देओल और करीना कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला. एक एवरेज बनी तो एक डिजास्टर. पहले दायरा फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर की कल्ट क्लासिक हीरोइन की बात करते हैं. इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडाकर ने किया. जिसमें करीना कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. करीना कपूर के बर्थडे पर रिलीज हुई हीरोइन एक एवरेज परफॉर्मर फिल्म थी. जिसे बाद में कल्ट क्लासिक के रूप में भी देखा जाने लगा.

अब आते हैं अभय देओल की मनोरमा सिक्स फीट अंडर पर. साल 2007 में आज के ही दिन रिलीज हुई फिल्म को नवदीप सिंह ने बनाया था जोकि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. अमेरिकी फिल्म पर बेस्ड फिल्म में राइमा सेन, गुल पनांग, कुलभूषण खरबंदा से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे नजर आए थे.

साल 2021 में 21 सितंबर को शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू भी रिलीज हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी एकदम गुल ही थी. श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म में सुप्रीया पिलगांवरकर, फरीदा जलाल से लेकर यामी गौतम भी नजर आए थे.

शाहिद कपूर की फिल्म के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मंटो भी रिलीज हुई थी. संयोग देखिए कि दोनों ही फिल्मों में नवाज नजर आए थे. मंटो फिल्म उर्दू ऑथर सआदत हसन मंटो पर बनी थी जो कि फ्लॉप साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 21, 2026, 14:03 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

विंढमगंज. मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल

Next Post

नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

Next Post
नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement