• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कुमार सानू-अलका याग्निक का लव सॉन्ग, जो 27 साल बाद भी है सुपरहिट, नाचने पर मजबूर कर देगा हिमेश रेशमिया का म्यूजिक

Admin by Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
कुमार सानू-अलका याग्निक का लव सॉन्ग, जो 27 साल बाद भी है सुपरहिट, नाचने पर मजबूर कर देगा हिमेश रेशमिया का म्यूजिक

[ad_1]

Last Updated:September 21, 2026, 10:07 IST

90 के दशक में एक ऐसा रोमांटिक डांस ट्रैक रिलीज हुआ, जिसकी धुन सुनते ही आज भी पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. कुमार सानू और अलका याग्निक की सुरीली जुगलबंदी से सजे पेपी नंबर में हिमेश रेशमिया के धमाकेदार संगीत ने जादू फूंका है. यह गाना 27 साल बाद भी हर शादी और पार्टी की पहली पसंद बना हुआ है. सलमान खान के चुलबुले अंदाज और रानी मुखर्जी के साथ उनकी शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने इस आइकॉनिक गाने को रातों-रात सुपर-डुपरहिट बना दिया था.

ख़बरें फटाफट

सानू-अलका का 27 साल पुराना लव सॉन्ग, नाचने पर मजबूर कर देगा हिमेश का म्यूजिकZoom

27 साल पहले रिलीज हुआ था सलमान खान-रानी मुखर्जी का गाना. (फोटो साभार: यूट्यूब)

नई दिल्ली. कुछ गानों की चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ती है. ऐसा ही एक लगभग 3 दशक पहले रिलीज हुआ था, जिसे पर आज भी लोग झूम उठते हैं. हम बात कर रहे हैं ‘तेरी चुनरिया’ की. ‘हेलो ब्रदर’ (1999) का यह रोमांटिक ट्रैक सबसे लोकप्रिय और सदाबहार गानों में से एक माना जाता है. सलमान खान और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया यह पेपी डांस नंबर अपनी रिलीज के समय से ही हर शादी, पार्टी और जश्न का अहम हिस्सा बना हुआ है. सलमान खान का चुलबुला अंदाज और रानी मुखर्जी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने को रातों-रात चार्टबस्टर बना दिया था.

सलमान खान और रानी मुखर्जी के इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है. इस गाने को मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया गया था, जबकि इसके बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे. यह गाना अपनी रिलीज के समय रेडियो और दूरदर्शन पर लंबे समय तक टॉप पर बना रहा था. संगीत की लय, ढोलक की थाप और अल्का-उदित की जुगलबंदी ने इसे एक सदाबहार डांस एंथम बना दिया.

क्या है ‘हेलो ब्रदर’ फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ की कहानी हीरो (सलमान खान) नाम के एक खुशमिजाज और बेफिक्र कूरियर बॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ड्रग माफिया के हाथों मारा जाता है. उसी दौरान इंस्पेक्टर विशाल (अरबाज खान) भी घायल हो जाता है और डॉक्टर हीरो का दिल विशाल के शरीर में ट्रांसप्लांट कर देते हैं. इसके बाद हीरो की आत्मा विशाल को दिखाई देती है और दोनों मिलकर विलेन का पर्दाफाश करते हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने किया था. इसमें रानी मुखर्जी के अलावा शक्ति कपूर, जॉनी लीवर, नीरज वोरा और रजा मुराद जैसे सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली थी फिल्म

बता दें कि सलमान खान और रानी मुखर्जी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस मूवी ने भारत में 10.68 करोड़ और दुनियाभर में 17.76 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म का वर्डिक्ट फ्लॉप है. लेकिन इसके सभी गाने, खासकर ‘तेरी चुनरिया’ सुपरहिट साबित हुआ और आज भी लोगों के दिलों पर यह लव सॉन्ग राज करता है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 21, 2026, 10:07 IST



[ad_2]

Source link

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे: मैहर-सतना-रीवा-प्रयागराज को मिलेगी हाई-स्पीड लाइफलाइन, समय व दूरी की होगी बचत, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Next Post

मोहम्मद शमी यूपी में किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, हो गया फाइनल? जयंत चौधरी से हुई थी मुलाकात

Next Post
मोहम्मद शमी यूपी में किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, हो गया फाइनल? जयंत चौधरी से हुई थी मुलाकात

मोहम्मद शमी यूपी में किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, हो गया फाइनल? जयंत चौधरी से हुई थी मुलाकात

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement