Last Updated:
Salman Khan Reaction On Trolls: सलमान खान ने अपने बाल्ड लुक और हेयर ट्रांसप्लांट की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. बिग बॉस 20 में सलमान ने खुलासा किया कि किस वजह से उन्होंने सिर मुंडवाया था. इसके साथ ही सलमान ने ट्रोल्स को परजीवी बताते हुए क्लास लगाई. पढ़ें पूरी खबर.
क्या सलमान खान ने करवाया हेयर ट्रांसप्लांट (फोटो साभार instagram)
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले दिनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही थीं. कोई कह रहा था कि यह उनकी किसी नई फिल्म का लुक है, तो कोई कयास लगा रहा था कि भाईजान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है. कुछ यूजर्स ने तो उन्हें ट्रोल तक करना शुरू कर दिया था. ट्रोलर्स लिख रहे थे कि ये सलमान खान के उम्र का असर है.
अब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर अपने इस लुक की असली वजह बताते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
दोस्त के निधन के कारण मुंडवाया था सिर
सलमान खान ने बिग बॉस के हालिया एपिसोड में बताया कि उन्होंने यह लुक किसी फिल्म या हेयर ट्रांसप्लांट के लिए नहीं, बल्कि अपने एक बेहद खास और पुराने फैमिली फ्रेंड कुमुद राने के निधन के बाद लिया था. कुमुद राने का इसी साल जून में निधन हो गया था, जिनके अंतिम संस्कार में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे. सलमान ने कहा कि लोग बोल रहे थे कि टकला हो गया या ट्रांसप्लांट कराया है, लेकिन असल वजह मेरे दोस्त का गुजर जाना था.
ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
सलमान खान ने शो के दौरान ट्रोल्स पर जमकर गुस्सा निकाला. उन्होंने कहा कि उन्हें इन सब फालतू की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे किसी भी नेगेटिव चीज को अपने फायदे में बदलना जानते हैं. लेकिन हर कोई इतना मजबूत नहीं होता. कई बार गलत और झूठी बातों की वजह से लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं और यहां तक कि सुसाइड जैसा कदम भी उठा लेते हैं. ट्रोल्स जिस तरह की गंदी भाषा इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी परवरिश का पता चलता है.
फैंस से कही यह बात
सलमान खान ने काफी कड़े शब्दों में ट्रोल्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार तो लगता है कि क्या ये इंसान भी हैं या नहीं, इन्हें परजीवी यानी पैरासाइट कहना भी कम होगा. ट्रोल्स की वजह से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सलमान ने साफ लहजे में कहा कि अगर किसी को उनकी फिल्में नहीं देखनी हैं, तो बिल्कुल मत देखो, लेकिन इस तरह की हरकतें बंद होनी चाहिए.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें

