Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 21 सितंबर का दिन कई मामलों में खास रहने वाला है, लेकिन पैसों के लेनदेन और कामकाज में थोड़ी सावधानी जरूरी होगी. बिजनेस में बड़े फैसले टालने की सलाह है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के विवादों से दूर रहना होगा. निवेश करने वालों के लिए म्यूचुअल फंड और जमीन को लेकर संकेत दिए गए हैं. वहीं लव लाइफ में सिंगल लोगों की तलाश पूरी होने और पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होने के योग हैं. जानिए सोमवार को वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा और कौन सा उपाय करना शुभ माना गया है.
Today Vrishabh Rashifal 21 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपको पैसों के लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी होगी. आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ वक्त जरूर बिताएं. आज आपको अपने गुस्से पर भी थोड़ा कंट्रोल रखना होगा.
बिजनेस में बड़े फैसलों से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो अपने कार्यक्षेत्र में सकरात्मक ऊर्जा के साथ पूरे दिन काम करेंगे. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को टाल दें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज वो ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी जरूर रहेंगे. आज आप ऑफिस में बेवजह के बात विवाद से बचें.
म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो म्यूचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. यह छोटी छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगी. आज आप चाहें तो किसी छोटे प्लॉट या जमीन में भी पैसा निवेश कर सकेंगे.
सिंगल होंगे मिंगल
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी जरूर पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते है उससे अपने दिल की बात भी खुलकर कर सकेंगे. जो लोग पहले से पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिता पाएंगे. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
शिवलिंग पर चढ़ाए दही
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा अराधना जरूर करें. आज आप यदि शिवलिंग पर दही अर्पित करेंगे तो इससे आपके वैवाहिक रिश्ते जरूर बेहतर होंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

