• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. Breaking; कादल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौके पर मौत

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी सामने से टक्कर, हिंडालको में साथ करते थे काम


Sonbhadra दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और हिंडालको में साथ प्लंबिंग का काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार कटौली निवासी सूरज गौड़ (25) पुत्र स्व. जीत सिंह गौड़ और मझौली निवासी मनोज कुमार गौड़ (24) पुत्र जयकरण गौड़ बाइक से दुद्धी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। कादल मार्ग पर पहुंचते ही रेणुकूट की ओर से रजखड़-दुद्धी की तरफ जा रहे ट्रक संख्या JH 02 BN 3908 ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया गया कि सूरज गौड़ तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर के थे। सूरज और मनोज लंबे समय से दोस्त थे और हिंडालको में एक साथ प्लंबिंग का काम करते थे। दोनों की एक साथ हुई मौत की खबर से कटौली और मझौली गांव में मातम पसरा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, मनोज के परिजनों के बाहर होने की जानकारी पर हादसे की सूचना मिलते ही उनके दुद्धी पहुंचने की बात कही गई है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

झारखंड का दुर्दांत नक्सली बृजेश गंझू वाराणसी में ढेर, NIA से लेकर पुलिस तक क्यों कर रही थी तलाश? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Next Post

‘लगा बाबा खुद सामने हैं’, ‘हनुमान अंश’ 15 बार देख चुकीं नीम करोली बाबा की बेटी, प्रोड्यूसर ने शेयर किया अनुभव

Next Post
‘लगा बाबा खुद सामने हैं’, ‘हनुमान अंश’ 15 बार देख चुकीं नीम करोली बाबा की बेटी, प्रोड्यूसर ने शेयर किया अनुभव

'लगा बाबा खुद सामने हैं', 'हनुमान अंश' 15 बार देख चुकीं नीम करोली बाबा की बेटी, प्रोड्यूसर ने शेयर किया अनुभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.