• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सवर्ण महासम्मेलन में आर्थिक आधार पर आरक्षण और सवर्ण आयोग के गठन की उठी मांग

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…आरक्षण का लाभ किसे मिला और वर्तमान सामाजिक स्थिति क्या है, सरकार जारी करे श्वेतपत्र : वक्ता


सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सवर्ण समाज की ओर से सवर्ण महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आरक्षण व्यवस्था में सुधार, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, ईडब्ल्यूएस में संशोधन, सवर्ण आयोग के गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि संविधान बनाते समय तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। समय के साथ सामाजिक परिस्थितियों में बदलाव आया है, इसलिए वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि आरक्षण का लाभ किस जाति और वर्ग को कितना मिला तथा वर्तमान में उनकी सामाजिक स्थिति क्या है, इस संबंध में श्वेतपत्र जारी किया जाए।

Advertisement
Advertisement

महासम्मेलन में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, आरक्षण व्यवस्था में सुधार, ईडब्ल्यूएस में संशोधन, यूजीसी के नियम वापस लेने तथा एससी/एसटी एक्ट में सुधार की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि एससी/एसटी से जुड़े मामलों में बिना जांच गिरफ्तारी न हो और इसके दुरुपयोग के मामलों में प्रभावित पक्ष को कानूनी संरक्षण दिया जाए।

वक्ताओं ने सवर्ण समाज की समस्याओं की सुनवाई के लिए सवर्ण आयोग के तत्काल गठन की मांग भी की। कहा गया कि आयोग के माध्यम से सवर्ण समाज से संबंधित शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके साथ ही गौ रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।

महासम्मेलन में कहा गया कि भारत गणराज्य में सभी धर्म और जाति के लोगों का निवास है। संविधान की मूल भावना में समता और समानता का उल्लेख है। ऐसे में सामाजिक व्यवस्था में उत्पन्न असमानताओं का अध्ययन कर समय के अनुरूप नीतियों में सुधार किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने लोगों से सामाजिक एकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं समस्त करणी सेना भारत, सवर्ण आर्मी सोनभद्र, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सोनभद्र, कायस्थ महासभा सोनभद्र, हिंदू समाज पार्टी सोनभद्र, सवर्ण आर्मी (भारत) सोनभद्र, सनातन आर्मी सोनभद्र, परशुराम सेना सोनभद्र, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी सोनभद्र, श्री परशुराम न्यास सोनभद्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा, भारतीय क्षत्रिय परिवार सोनभद्र, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ तथा अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा सोनभद्र के सहयोग से किया गया।

मुख्य वक्ताओं में एडवोकेट विनोद चौबे, एडवोकेट अशोक श्रीवास्तव, रवि सिंह, रवि प्रकाश चौबे, रमेश मिश्र, संतोष कुमार सिंह, जोगिंदर सिंह, राहुल सिंह, डॉ. रचना तिवारी, विजय राम पांडेय, डॉ. अमरनाथ पांडेय, संजीव सिंह, देवेश मिश्रा, मुन्ना सिंह, इंद्रसेन सिंह, क्रांति सिंह, एडवोकेट ओम प्रकाश पाठक, प्रकाश केसरी, राज नारायण मिश्र और कृष्ण भूषण पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में आयोजकों ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

Next Post

झारखंड का दुर्दांत नक्सली बृजेश गंझू वाराणसी में ढेर, NIA से लेकर पुलिस तक क्यों कर रही थी तलाश? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Next Post
झारखंड का दुर्दांत नक्सली बृजेश गंझू वाराणसी में ढेर, NIA से लेकर पुलिस तक क्यों कर रही थी तलाश? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

झारखंड का दुर्दांत नक्सली बृजेश गंझू वाराणसी में ढेर, NIA से लेकर पुलिस तक क्यों कर रही थी तलाश? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.