• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हम अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते’, करोड़ों की गाड़ी में नजर आईं मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल, कंगना रनौत ने किया सपोर्ट

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
‘हम अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते’, करोड़ों की गाड़ी में नजर आईं मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल, कंगना रनौत ने किया सपोर्ट

[ad_1]

Last Updated:September 20, 2026, 17:35 IST

भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर रॉल्स रॉयस खरीदने को लेकर चर्चा में हैं. इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. अब खुद कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कुछ लोगों को जलन होने लगती है जब वो नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं. अब हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

'हम अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते', ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में कंगना Zoom

नई दिल्ली. लोक गायिका औgpर बिहार की युवा विधायक मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी एक वायरल तस्वीर और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें मुंबई में एक लग्जरी रॉल्स रॉयस Cullinan में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस मामले में अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मैथिली के समर्थन में उतर आईं और ट्रोल करने वालों को जवाब दिया.

मैथिली ठाकुर को Rolls-Royce में देखकर सोशल मीडिया पर उनके चुनावी हलफनामे को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने करीब 3.82 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी. इसमें एक Honda Activa समेत उनकी चल और अचल संपत्तियां शामिल थीं.

कंगना रनौत ने किया मैथिली का सपोर्ट

कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा कि जब मैथिली को करीब 13 करोड़ रुपये तक की कीमत वाली रॉल्स रॉयस में देखा गया तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. हालांकि, जिस गाड़ी में वह नजर आईं, उसकी मालकिन मैथिली ठाकुर ही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस ट्रोलिंग पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखकर परेशानी होती है. कंगना ने मैथिली का उदाहरण देते हुए कहा कि जनसेवा करने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी और करियर छोड़ देना चाहिए. उन्होंने ये भी सवाल किया कि अगर कोई नेता समाज सेवा कर रहा है तो वह अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकता. उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं से हमेशा गरीब और साधारण जिंदगी जीने की उम्मीद करना सही नहीं है.

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर लोक और शास्त्रीय संगीत के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चुनावी आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 84,915 वोट मिले थे. मैथिली कम उम्र में ही राजनीति में आईं और गायिकी के साथ-साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की. वह मैथिली, भोजपुरी, हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में लोकगीत, भजन, कवर सॉन्ग और दूसरे तरह का संगीत गाती हैं.

बता दें कि रॉल्स रॉयस में नजर आने के बाद शुरू हुई यह चर्चा अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है, वहीं कंगना के बयान ने इस पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 17:35 IST



[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. घर में फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप

Next Post

विंढमगंज. 66 वर्षों से जारी रामलीला के लिए नई कमेटी गठित

Next Post

विंढमगंज. 66 वर्षों से जारी रामलीला के लिए नई कमेटी गठित

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement