• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘अलग दुनिया में ले जाएगी फिल्म’, सोनी राजदान के लिए क्यों खास है ‘रामायण’, दामाद के रोल को लेकर हैं एक्साइटेड

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
‘अलग दुनिया में ले जाएगी फिल्म’, सोनी राजदान के लिए क्यों खास है ‘रामायण’, दामाद के रोल को लेकर हैं एक्साइटेड


Last Updated:September 19, 2026, 23:32 IST

नितेश तिवारी की ‘रामायण’को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज पर सबकी नजरें टिकी हैं. फिल्म में रणबीर का भगवान राम वाला लुक देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं. लेकिन वहीं रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान भी अपने दामाद को भगवान राम के रोल में देखने के लिए बेताब हैं. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों वह इस फिल्म को लेकर इतनी एक्साइटेड हैं.

ख़बरें फटाफट

'अलग दुनिया में ले जाएगी फिल्म', सोनी राजदान के लिए क्यों खास है 'रामायण'Zoom

सोनी ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली. रणबीर कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर उनके फैंस के बीच बज बना हुआ है. हर कोई उन्हें इस रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं रणबीर कपूर की सास और एक्ट्रेस सोनी राजदान भी इस फिल्म को देखने के लिए बेताबै हैं. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ में ऐसा क्या है, जिसे देखने के लिए वह इंतजार नहीं कर पा रही हैं.

‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई हैं. फिल्म में साउथ स्टार यश को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में राम बने रणबीर के फैंस की तो खुशी का ही ठिकाना नहीं है. खुद उनकी सास महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान भी दामाद को इस रोल में देखने के लिए काफी बेताब हैं.

‘रामायण’ को लेकर बोलीं सोनी राजदान

सोनी राजदान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेट हैं. उनकी माने तो ये एक शानदार सफर होने वाला है. सोनी ने बताया कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में लेकर जाएगी, जिसे उन्होंने पहले कभी इस तरह नहीं देखा होगा.सोनी ने कहा कि उनके लिए ये वो अनुभव होगा, जो पहले उन्होंने कभी नहीं देखा. ट्रेलर देखकर मुझे यही लगा. ये फिल्म हमें ऐसी जगहों पर लेकर जाएगी जहां हम पहले कभी नहीं गए होंगे. मुझे लगता है मेरे लिए यही सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाला है.

सोनी राजदान के लिए फिल्म क्यों हैं खास?

सोनी राजदान ने बताया कि उनके ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म में उनके दामाद रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. रणबीर को इस रोल में देखने के लिए उनके फैंस भी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूसर कर हैं. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं.

बता दें कि रणबीर कपूर की इस फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान, यश रावण, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, कुणाल कपूर इंद्र देव और शीबा चड्ढा मंथरा का किरदार निभा रही हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2026, 23:32 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

अक्षरधाम, मयूर विहार होते हुए शहर के ऊपर-ऊपर सीधे नोएडा एयरपोर्ट, बनेगा 6 लेन का एलिवेटेड रोड, 22 गांवों के किसानों की लॉटरी

Next Post

मेरठ में एयरफोर्स की दहाड़, आसमान में 9 विमानों का हैरतअंगेज करतब, देखकर झूम उठे लोग

Next Post
मेरठ में एयरफोर्स की दहाड़, आसमान में 9 विमानों का हैरतअंगेज करतब, देखकर झूम उठे लोग

मेरठ में एयरफोर्स की दहाड़, आसमान में 9 विमानों का हैरतअंगेज करतब, देखकर झूम उठे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.