• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज वाहन चलाते समय रहना सावधान, पुराना विवाद छेड़ना पड़ेगा भारी

Admin by Admin
September 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज वाहन चलाते समय रहना सावधान, पुराना विवाद छेड़ना पड़ेगा भारी


Last Updated:September 19, 2026, 04:06 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 September 2026 : आज मेष राशि वालों की ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अधिकारी आपके काम की समीक्षा कर सकते हैं. व्यापार में पुराने संपर्क से फायदा होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज पुराने कार्यों में प्रगति हो सकती है, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा. आज थकान, कमर और पैरों में खिंचाव हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. किसी पुराने विवाद को दोबारा न छेड़ें. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर-पूर्व होगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा. जल्दबाजी में कोई काम न करें, वरना नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र मूल और योग आयुष्मान है. करण बव है. आज चंद्रमा धनु राशि में और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे. आज पर्व राधा अष्टमी है. आज मां राधा का जन्मदिन है. आज सूर्योदय 5:45 मिनट पर और सूर्यास्त 5:58 मिनट पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11:28 से लेकर 12:16 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 8:48 से लेकर 10:20 तक रहेगा. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, योजनाओं और संपर्कों को मजबूत करने वाला रहेगा. पुराने कार्यों में प्रगति हो सकती है, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी है. चंद्रमा धनु राशि में रहने से धर्म, ज्ञान, यात्रा, सलाह और बड़े लक्ष्यों पर ध्यान रहेगा. सूर्य कन्या राशि में होने से कार्य पद्धति, कागजी काम और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. शनिवार का प्रभाव अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी का मांग करता है.

इनसे होंगे विचारों में मतभेद

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज थकान, कमर और पैरों में खिंचाव हो सकता है. पेट और पाचन का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. हल्का व्यायाम लाभप्रद रहेगा. प्यार और रिश्तों में साथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन शांत बातचीत से स्थिति सुधरेगी. किसी पुराने विवाद को दोबारा न छेड़ें. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण हो सकती है. घर में धार्मिक वातावरण बन सकता है. भाई-बहनों में सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी में कठोरता न आने दें.

न करें ऐसा निवेश

अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अधिकारी आपके काम की समीक्षा कर सकते हैं. व्यापार में पुराने संपर्क से लाभ मिलेगा. कोई भी समझौता या दस्तावेज अच्छी तरह से पढ़कर ही स्वीकार करें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है, लेकिन घर, वाहन और आवश्यक वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है. जोखिम पूर्ण निवेश और अनावश्यक उधार से बचें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 3 और भाग्यांक 9 होगा. भाग्य प्रतिशत आज 76 रहेगा. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर-पूर्व होगी. शुभ रंग पीला, हल्का लाल और गहरा नीला होगा. शुभ कार्य अध्ययन, पूजन, सलाह और पुराने मामलों की समीक्षा होगी. आज पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. काले तिल, उड़द और जरूरततमंद व्यक्ति को भोजन दान करें. राधा अष्टमी पर राधा-कृष्ण का स्मरण करें. इससे आपके जीवन में समृद्धि आएगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 19, 2026, 04:06 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

ऑस्कर की रेस से क्यों बाहर हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताई वजह- ‘सिर्फ 4 वोट मिले थे’

Next Post

खो जाने से बच गई जुबीन गर्ग की यादें, फैन ने डिजिटली सेव किए 200 अनसुने गाने, इंटरनेट पर भी नहीं थे Available

Next Post
खो जाने से बच गई जुबीन गर्ग की यादें, फैन ने डिजिटली सेव किए 200 अनसुने गाने, इंटरनेट पर भी नहीं थे Available

खो जाने से बच गई जुबीन गर्ग की यादें, फैन ने डिजिटली सेव किए 200 अनसुने गाने, इंटरनेट पर भी नहीं थे Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.