Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 19 सितंबर का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है. लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत में सुधार होने के संकेत हैं. निवेश के लिए सरकारी स्कीम और प्लॉट को लेकर सलाह दी गई है, वहीं लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे. शनिवार को वृषभ राशि वालों के लिए नीला रंग और अंक 8 शुभ बताया गया है. जानिए आज क्या करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कौन सा उपाय करें.
Today Vrishabh Rashifal 19 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से काफ़ी बेहतर है. जो लोग लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं, आज उनके स्वास्थ्य में सुधार जरूर होगा. आज आप चाहें तो किसी नए काम का श्री गणेश भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है.
नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज वो अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको अपने वाणी पर भी थोड़ा संयम जरूर रखना होगा. इससे आपके काम जरूर बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमे आपको सफलता भी जरूर मिलेगा. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. आज उन्हें सफलता भी मिल सकती है.
सरकारी स्कीम में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपके पैसे सुरक्षित भी रहेंगे और आपको फिक्स रिटर्न भी जरूर मिलेगा. आज आप चाहें तो किसी प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
आज पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगें उसे आप उतना ही बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे. जो लोग शादीशुदा है आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं, इससे आपके रिश्ते बेहतर जरूर होंगे.
शनि मंदिर में लोहे का करें दान
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनिदेव की पूजा अराधना जरूर करें . आज आप यदि शनि मंदिर में लोहे की वस्तुओं का दान करेंगे तो इससे आपके जीवन के संकट जरूर दूर होंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

