Last Updated:
‘वंदे मातरम्’ पर राजनीति गरमाई हुई है. लोग विवाद पर तमाम तरह की बात कर रहे हैं. कई लोग इसे सिर्फ दो छंदों तक सीमित रखने की बात कर रहे हैं, जिस पर तीखा रिएक्शन देते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि इसे पूरा गाया जाना चाहिए. उन्होंने युवा धर्म संसद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव की तारीफ भी की.
मनोज मुंतशिर अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं.
नई दिल्ली: गीतकार मनोज मुंतशिर अपने गीतों के अलावा अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. वे हर एक गरम मुद्दे पर अपनी राय जाहिर करते हैं. उन्होंने अब ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवाद पर अपनी भड़ास निकाली हैं. मनोज मुंतशिर ने युवा धर्म संसद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित लाइव शो ‘मेरा देश पहले: नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी’ पर भी चर्चा की.
गीतकार मनोज मुंतशिर ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आज उन्हें इस बात का भरोसा हुआ कि देश के युवाओं में अगर धर्म और भारतीय संस्कृति को लेकर इसी तरह की आस्था और समझ बनी रही तो हजारों साल बाद भी भारत की संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता. मनोज मुंतशिर ने प्रधानमंत्री पर आधारित लाइव म्यूजिकल शो को लेकर कहा, ‘प्रधानमंत्री के जीवन के कई पहलुओं में से मुझे सबसे ज्यादा ‘सेवा’ ने प्रभावित किया है. पीएम मोदी लोगों को लगातार मोटिवेट करते हैं और बिना स्वार्थ भावना से सेवा करने की बात को अपने जीवन में उतारते हैं. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को सिर्फ एक शब्द में समेटना हो तो वह शब्द ‘सेवा’ होगा. ‘सेवा परमो देवः’ की भावना उनके लिए सिर्फ एक विचार नहीं बल्कि जीवन में अपनाने वाली चीज है.’
6 छंदों तक सीमित नहीं ‘वंदे मातरम्’
गीतकार मनोज मुंतशिर ने वंदे मातरम् को सिर्फ दो छंदों तक सीमित करने के विवाद पर कहा, ‘प्रतिपक्ष के नेता को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए. ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाया जाएगा और पूरा गाना पड़ेगा.’ उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘नसों में सूर्यवंशी स्वाभिमान था और है, सनातन से ही भगवा आसमान था और है, शिवाजी और नानक को पिता कहते हैं हम अपना, हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है.’
कई मिजाज के गाए हैं गाने
मनोज मुंतशिर का नाम बॉलीवुड में सिर्फ देशभक्ति या धार्मिक भावनाओं से जुड़े गीतों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने रोमांस, इमोशन और रिश्तों पर भी कई लोकप्रिय गाने लिखे हैं, जिनमें ‘गलियां’, ‘तेरे संग यारा’, ‘कौन तुझे’, ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’, ‘दिल मेरी ना सुने’, ‘कैसे हुआ’, ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मेरे रश्के कमर’ जैसे गाने शामिल हैं.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें

