• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

iPhone 18 PRO आते ही नोएडा शोरूम में लगी खरीदारों की भीड़, लोगों से बताया कैसा है Apple का नया मॉडल?

Admin by Admin
September 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
iPhone 18 PRO आते ही नोएडा शोरूम में लगी खरीदारों की भीड़, लोगों से बताया कैसा है Apple का नया मॉडल?


Last Updated:September 18, 2026, 16:11 IST

Noida iPhone Shop Public Opinion: iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री को लेकर ग्राहकों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. कुछ ग्राहक नए मॉडल के फीचर्स देखने और कीमत-बजट के हिसाब से फोन खरीदने का फैसला करने पहुंचे. खरीदारों में खासतौर पर Pro और Pro Max मॉडल को लेकर दिलचस्पी दिखाई दी.

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में शुक्रवार से iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज आज शुरू हो गई. नए आईफोन को लेकर खरीदारों में उत्साह देखने को मिला. हालांकि कुछ ग्राहकों के मुताबिक पहले की तरह लंबी कतारों की स्थिति नहीं दिखी. कई लोग सुबह से ही स्टोर पहुंचने लगे थे, जबकि कुछ ग्राहक नए मॉडल के फीचर्स देखने और कीमत-बजट के हिसाब से फोन खरीदने का फैसला करने पहुंचे. खरीदारों में खासतौर पर Pro और Pro Max मॉडल को लेकर दिलचस्पी दिखाई दी.

ग्राहकों की प्रतिक्रिया
iPhone 18 Pro खरीदने पहुंचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुनील सिंह ने बताया कि वह पहले आईफोन 13 Pro इस्तेमाल कर रहे थे और अब उन्होंने ब्लैक कलर में 512 GB वाला iPhone 18 Pro खरीदा है. उनके मुताबिक, नए फोन में कैमरा अपडेट और Apple Intelligence जैसे फीचर्स ने उन्हें अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने फोन के A18 Pro चिप, CPU, GPU और बैटरी को लेकर भी उम्मीद जताई. सुनील के अनुसार, वह iPhone 15 के समय अपग्रेड नहीं हुए थे और तब से नए मॉडल का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस बार फोन उनकी उम्मीदों से बेहतर आया, इसलिए उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया.

बरगंडी कलर ग्राहकों को आ रहा है पसंद
वहीं iPhone 18 Pro खरीदने वाले कृष्ण चौधरी ने बताया कि उन्होंने Burgundy कलर का मॉडल लिया है. वह करीब 3-4 साल बाद अपने iPhone 13 से अपग्रेड कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि नया फोन भी लंबे समय तक बेहतर तरीके से चले. कृष्ण ने Apple के उत्पादों के साथ अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने करीब 10 साल पहले iPad खरीदा था, जिसमें अब तक कोई समस्या नहीं आई. AI को लेकर उन्होंने कहा कि फोन में हर काम के लिए AI जरूरी नहीं है. उनके मुताबिक, जहां जरूरत हो, वहीं AI का इस्तेमाल होना चाहिए. वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और नए मॉडल के फीचर्स को लेकर उत्साहित हैं.

कुछ ग्राहक फीचर चेक करने स्टोर कर रहे हैं विजिट
स्टोर पर पहुंचे मोहित और अर्पित ने अभी फोन खरीदने का फैसला नहीं किया था. मोहित ने बताया कि वह पहले नए फीचर्स देख रहे हैं और इसके बाद खरीदने की योजना बनाएंगे. उनका बजट फिलहाल पूरा नहीं बैठ रहा, लेकिन पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया मॉडल लेने का विकल्प उनके पास है. उन्होंने iPhone 15 Pro Max में भी दिलचस्पी दिखाई. दूसरी ओर अरपित ने बताया कि वह iPhone 15 Pro Max लेने की योजना बना रहे हैं और पहले इसके कैमरा और दूसरे फीचर्स को देखना चाहते हैं. उनके मुताबिक, स्टोर पर सामान्य रश था और उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ी.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 18, 2026, 16:11 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

बिना बुलाए शादियों में घुस जाते थे अनिल कपूर, गटक जाते थे 12-12 बोतलें ड्रिंक, एक्टर ने सुनाया बचपन का सीक्रेट

Next Post

‘शर्म आनी चाहिए तुम्हें’ माही पर बुरी तरह भड़कीं मैरी कॉम, बिग बॉस 20 के घर में ‘इज्जत’ को लेकर हुई जोरदार लड़ाई

Next Post
‘शर्म आनी चाहिए तुम्हें’ माही पर बुरी तरह भड़कीं मैरी कॉम, बिग बॉस 20 के घर में ‘इज्जत’ को लेकर हुई जोरदार लड़ाई

'शर्म आनी चाहिए तुम्हें' माही पर बुरी तरह भड़कीं मैरी कॉम, बिग बॉस 20 के घर में 'इज्जत' को लेकर हुई जोरदार लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.