Last Updated:
Special Tea Shop Viral: हर कोई जानता है कि भारत में चाय पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. देश ही नहीं विदेश में भी लोगों को पता है कि भारतीय चाय के कितने बड़े प्रेमी हैं. चाहे कड़कड़ाती ठंड हो या चिलचिलाती धूप, चाय प्रेमी इसकी चुस्की लेने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं. सहारनपुर की एक चाय की टपरी इन दिनों काफी फेमस हो रही है. इसकी चाय पीने लोग काफी दूर-दूर से आ रहे हैं.
खाने-पीने की चीजों को लेकर सहारनपुर दूर-दूर तक अपनी छाप छोड़ता है. अब एक चाय की टपरी काफी फेमस हो रही है. लोग एक बार चाय पीने के बाद दोबारा जरूर आते हैं, क्योंकि यहां पर चाय स्पेशल मसालों और चॉकलेट से तैयार होती है. किस तरीके से चाय को ये स्वाद मिला और कितनी शरीर के लिए फायदेमंद है जानेंगे.
चाय यूं तो दो पल भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून के पलों को निकालने का एक जरिया है. इसलिए भारत में सबसे ज्यादा लोग चाय का सेवन करते हैं और चाय की भी अलग-अलग वैरायटी मार्केट में आ चुकी है. लेमन टी से लेकर के चॉकलेट और मसाले वाली चाय खूब लोगों को पसंद आ रही है.
जिस चाय की आज हम बात करने जा रहे हैं वह वही पुराने देसी तरीकों से तैयार होती है. उसमें किसी प्रकार की नई चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसीलिए इस चाय को तड़क-भड़क चाय भी कहा जाता है. हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के मंडी रोड स्थित ‘वाह भाई वाह टी स्टॉल’ चाय की टपरी की, जिसको खुर्शीद आलम चला रहे हैं. वह अपने बड़े बुजुर्गों की उस तरकीब से इस चाय को बना रहे हैं जो कि शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है और स्वाद भी सबसे अलग देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खुर्शीद आलम दो से तीन प्रकार की चाय बनाते हैं. जो भी यहां की चाय की चुस्की लेता है वह तारीफ करें बिना यहां से नहीं उठ पाता. इस चाय की खासियत इसमें डलने वाले 10 प्रकार के उन सीक्रेट मसाले की भी है जो की चाय पीने के बाद स्वाद को कई गुना बढ़ा देते है. इसलिए लोग जब से यहां पर चाय पीने आ रहे हैं वह अपने दोस्तों को भी साथ ला रहे है और यहां की चाय का जायका उनको कहीं और नहीं मिलता.
खुर्शीद आलम चॉकलेट चाय भी तैयार कर रहे हैं. उनकी हर प्रकार की चाय में सबसे बड़ा स्वाद बढ़ाने वाला कारण है शुद्ध और प्योर दूध. जोकि चाय में सबसे अहम भूमिका निभाता है उसके बाद कुछ मसाले और ऊपर से चॉकलेट जब इस चाय में डाली जाती है तो पीने से पहले ही लोगों को इसकी खुशबू अपनी और खींचने लगती हैं. चाय पीने के बाद लोग इस चाय को जीवन का सबसे स्वादिष्ट और अनोखा एहसास भी बताते हैं.
अब बात करते हैं चाय के कीमत की. अब आप सोच रहे होंगे जब चाय इतनी स्पेशल है तो उसके दाम भी कम नहीं होंगे, लेकिन खुर्शीद आलम आज भी उन पुराने दाम में ही इस चाय को लोगों को पिलाने का काम कर रहे हैं. चॉकलेट हो या फिर मसाले वाली चाय मात्र 20 रुपये में लोगों को यहां पर पीने को मिल रही है और चाय पीने के बाद लोग ‘वाह भाई वाह’ क्या स्वाद है यह कहे बिना नहीं रह पाते. मुंह से निकलने वाला यह तारीफ वाला शब्द इस दुकान का स्लोगन भी है.
चाय की इस दुकान पर पिछले कुछ दिनों से दूर-दूर से लोग चाय पीने के लिए आ रहे हैं, जो लोग सुबह, दोपहर और शाम के समय सहारनपुर की सब्जी मंडी में बाहर से सब्जियों को बेचने के लिए आते हैं वह लोग यहां पर रुख कर उनकी चाय का स्वाद जरूर ले रहे हैं. उनकी चाय में मसालों की अगर बात कर तो इलायची, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और कुछ ऐसे मसाले हैं जिनको सीक्रेट रखा गया है जिससे कि चाय का स्वाद चोरी ना हो जाए. खुर्शीद आलम बताते हैं कि उन्होंने नहीं सोचा था कि लोगों को उनके हाथों की चाय इतनी पसंद आएगी.
अगर आप भी सहारनपुर में एक स्वादिष्ट चाय को अपने होठों से लगाकर एक अलग ही स्वाद और एहसास का आनंद लेना चाहते हैं तो सहारनपुर के मंडी रोड स्थित पीर वाली गली के बाहर ‘वाह भाई वाह टी स्टॉल पर बनने वाली चाय एक बार जरूर पी सकते हैं. इसको पीने के बाद आपको सभी चाय से अलग स्वाद मिलने वाला है वह भी कम दाम में.

