• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नवजात को अकेला छोड़ गए परिजन, चाइल्ड हेल्पलाइन ने पहुंचाया सुरक्षित आश्रय

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..



दुद्धी तहसील क्षेत्र के रजखड़ स्थित गुप्ता मोड़ के समीप बुधवार को एक नवजात बालिका लावारिस अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजी। जिला प्रोबेशन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन की सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया तथा राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की ललिता मौके पर पहुंचीं। टीम ने नवजात बालिका को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद नियमानुसार बालिका को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश के बाद नवजात को राजकीय बाल गृह (शिशु) में आवासित कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार बालिका वर्तमान में सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है।

Previous Post

बीजपुर. गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.