• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा चित्रकूट धाम, 15.17 KM का 6 लेन लिंक एक्सप्रेसवे मंजूर, खर्च होंगे 1008 करोड़

Admin by Admin
September 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा चित्रकूट धाम, 15.17 KM का 6 लेन लिंक एक्सप्रेसवे मंजूर, खर्च होंगे 1008 करोड़


चित्रकूट: बुंदेलखंड के चित्रकूट पहुंचना अब पहले से आसान होने वाला है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सीधे चित्रकूट धाम से जोड़ने के लिए छह लेन का लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है. करीब 15.17 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को चित्रकूट पहुंचने के लिए स्थानीय रास्तों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा.

अभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जुड़ाव भरतकूप के पास होता है. एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद चित्रकूट आने वाले लोगों को स्थानीय मार्गों से होकर शहर और धार्मिक स्थलों तक पहुंचना पड़ता है. नई योजना के तहत एक्सप्रेसवे को लिंक रोड के जरिए सीधे चित्रकूट धाम से जोड़ा जाएगा. इससे चित्रकूट के साथ मध्य प्रदेश के सतना, रीवा और जबलपुर जैसे शहरों से आने वाले लोगों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

15.17 किलोमीटर लंबा होगा छह लेन का लिंक एक्सप्रेसवे

कैबिनेट से मंजूर परियोजना के तहत करीब 15.17 किलोमीटर लंबा छह लेन लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. यह भरतकूप के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट गोंडा से शुरू होकर बेड़ी पुलिया-रामघाट फोरलेन मार्ग पर रानीपुर भट्ट तक जाएगा. स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने Local18 को बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद चित्रकूट आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. खासकर मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इसका फायदा होगा. अभी उन्हें भरतकूप पहुंचकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना पड़ता है. नया रास्ता बनने के बाद चित्रकूट, रामघाट और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

चार लेन की जगह अब छह लेन बनाने का फैसला

इस परियोजना को पहले चार लेन बनाने की योजना थी. उस समय इसकी अनुमानित लागत 939.67 करोड़ रुपये रखी गई थी. बाद में परियोजना में बदलाव करते हुए इसे छह लेन बनाने का फैसला लिया गया. अब इसके निर्माण पर करीब 1008.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

इन इलाकों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे

चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने Local18 को बताया कि कैबिनेट बैठक में छह लेन के लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि परियोजना पर करीब 1008.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बनने से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. साथ ही पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. यह लिंक एक्सप्रेसवे गोंडा, रामपुर माफी, भारतपुर तरांव, भरथौल, मछरिहा, रानीपुर-खाकी, शिवरामपुर, सीतापुर माफी, खुटहा, रानीपुर भट्ट और अहमदगंज होते हुए चित्रकूट की ओर पहुंचेगा.

166.55 हेक्टेयर जमीन का हो चुका है अधिग्रहण

लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए करीब 166.55 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. परियोजना पूरी होने के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट धाम तक आने वाले वाहनों को एक सीधा और बेहतर मार्ग मिल सकेगा.



Source link

Previous Post

‘मुक्का मारूंगा..’, सेट पर भिड़ गए थे मनोज तिवारी-रवि किशन, 6 घंटे लटक गई शूटिंग, आम्रपाली ने सुनाया किस्सा

Next Post

बीजपुर. गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन

Next Post

बीजपुर. गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.