• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..₹2,500 प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग भी उठाई


आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र सौंपा। पत्र में प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में की गई घोषणाओं के लिए आभार जताया गया।

मोर्चा ने पत्र के माध्यम से बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा का स्वागत किया गया है। साथ ही वर्तमान घोषणा में 1,500 रुपये मूल मानदेय तथा 2,500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ाए जाने का उल्लेख किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि 2,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को भी मूल मानदेय में शामिल किया जाए, ताकि इसका लाभ प्रत्येक माह नियमित रूप से मिल सके। उन्होंने पूर्व से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया। पत्र में कहा गया कि कई जनपदों में प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित नहीं हो रहा है और कई जगह कई महीनों की राशि लंबित है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से केंद्र संचालन और जीपीएस व्यवस्था को लेकर भी समस्याएं बताईं। नेटवर्क, मोबाइल रिचार्ज और केंद्र से बाहर विभागीय कार्यों के कारण जीपीएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने में आने वाली दिक्कतों का उल्लेख करते हुए व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की गई। इस मौके पर पार्वती, निशा, सरोज, वंदना सहित अन्य आँगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Previous Post

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पड़ी मार, 40वें दिन बड़े बजट की ये 9 फिल्में हो गईं धराशायी, बन गया नया रिकॉर्ड

Next Post

सत्यम मिश्रा कौन हैं, जिन्हें बनाया गया काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO

Next Post
सत्यम मिश्रा कौन हैं, जिन्हें बनाया गया काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO

सत्यम मिश्रा कौन हैं, जिन्हें बनाया गया काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.