संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..
— गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई, सिंगरौली में कराई गई जिला बदर आदेश की तामील

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिला बदर अपराधी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे जिला की सीमा से बाहर कर दिया। पुलिस के अनुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में अभियुक्त राजन भारती पुत्र देवीदयाल भारती, निवासी चंदूआर को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था। इस संबंध में 29 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया था।

आदेश के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजन भारती को जनपद की सीमा से बाहर ले जाकर विंध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश में छोड़ा। पुलिस ने अभियुक्त को स्पष्ट चेतावनी दी कि जिला बदर की निर्धारित अवधि में सक्षम अनुमति के बिना सोनभद्र की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस ने बताया कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि अभियुक्त सोनभद्र की सीमा में पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
