• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर युवक को मारी टक्कर, देवरिया में चाकू मारने वाला युवक अरेस्ट

Admin by Admin
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर युवक को मारी टक्कर, देवरिया में चाकू मारने वाला युवक अरेस्ट


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पिकअप ने युवक को मारी जोरदार टक्कर. हादसे में अज्ञात युवक की मौके पर मौत. टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर हुआ फरार. स्थानीय लोगों ने पीछा कर पिकअप को पकड़ा. पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी.

हमीरपुर के कोतवाली नगर के सिपाही पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप. विवाद के दौरान मोबाइल छीनकर तोड़ने का भी आरोप. शिकायतकर्ता का आरोप, सिपाही ने जमीन पर पटक दिया मोबाइल. मोबाइल का डिस्प्ले टूटने का लगाया आरोप. पुलिसकर्मी पर धमकी देने का भी आरोप. शिकायतकर्ता ने कोतवाली नगर में दिया प्रार्थना पत्र. पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला.

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में मनीष सिंह की चाकू से गोदकर हत्या का मामला. मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त चाईना अंसारी के पैर में लगी गोली. एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने किया अरेस्ट.
हत्या में प्रयोग चाकू हुई बरामद. साक्ष्य संकलन के दौरान मुख्य अभियुक्त ने पुलिस की रिवाल्वर लेकर भागने का किया प्रयास. पुलिस पार्टी पर मुख्य अभियुक्त ने किया फायर. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त को लगी गोली. भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी रोड का मामला.

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर में पति-पत्नी पर दबंगों ने किया हमला. घर के चबूतरे पर प्लास्टर का काम कर रहे थे पति-पत्नी. आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा. पड़ोसियों पर काम का विरोध करने का आरोप. एकजुट होकर दबंगों ने पति-पत्नी पर बरसाए लाठी-डंडे. मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल. घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव का मामला.

मेरठ जिले में पूर्व बसपा मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में डकैती का मामला. पुलिस ने 100% रिकवरी के साथ घटना का खुलासा किया. मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश गिरफ्तार. आसपास के जिलों में भी वारदातों का अंजाम दे रहे थे आरोपी. याकूब की फैक्ट्री से लुटा लाखों का माल बरामद. SP सिटी विनायक भोसले की टीम ने किया खुलासा. SSP BBGTS मूर्ति ने जानकारी दी.

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया खुलासा. निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य. शाहजेब वारिस, सलमान गिरफ्तार. 14 बैंकों के 72 खातों में करीब 5600 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा. NCRP जांच में 86 साइबर शिकायतें मिलीं. आरोपियों से 65.26 लाख रुपये कैश, मोबाइल, चेकबुक और ATM कार्ड बरामद. 7-8 और संदिग्ध पुलिस के रडार पर. भारत के 16 प्रदेशों के अलावा दुबई नेपाल कजाकिस्तान तक फैला है साइबर ठगो का नेटवर्क.

इटावा में चंबल इलाके में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में डर
इटावा के चंबल इलाके में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. जिले के सहसो इलाके के भोया गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से गांव के आसपास खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की अपील की है.

औरैया में मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक रामगंगा नहर में गिरा, तलाश जारी
औरैया में मिर्गी का दौरा आने के बाद एक युवक रामगंगा नहर में गिर गया. घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई. मामला औरैया जिले के बेला इलाके का बताया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी वरुण उर्फ अंशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विनोद साहनी पर डंडे से वार करने की बात कबूल की है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट करने को लेकर रास्ते में रोककर विनोद साहनी पर हमला किया गया था. हत्या की यह वारदात परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया में हुई थी. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने आरोपी वरुण सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गोंडा में कजरी तीज मेले में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग, आयुक्त ने लिखा पत्र
गोंडा में कजरी तीज मेले को लेकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है. आयुक्त ने 15 सितंबर तक मेले के दौरान रोस्टिंग मुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. साथ ही रात्रि कालीन रोस्टिंग से भी मेले को मुक्त रखने की मांग की गई है, ताकि आस्था के इस बड़े आयोजन में बिजली आपूर्ति बाधा न बने. पृथ्वीनाथ और दुखहरण नाथ मंदिर में शिवभक्त आज और कल जलाभिषेक करेंगे. दो दिनों में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.

गोंडा में दो दिवसीय कजरी तीज मेला आज से शुरू, 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
गोंडा में दो दिवसीय कजरी तीज मेला आज से शुरू हो गया है. इस दौरान करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. शिवभक्त सरयू नदी से पवित्र जल लेकर पृथ्वीनाथ और दुखहरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 4 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है. 2 एडिशनल एसपी और 21 सीओ निगरानी कर रहे हैं, जबकि 10 इंस्पेक्टर और 4 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है. इसके अलावा 1 प्लाटून एसडीआरएफ और डेढ़ सेक्शन फ्लड पीएसी की भी तैनाती की गई है. हर 2 किलोमीटर पर 51 पुलिस मोबाइल टीम लगाई गई हैं. मेला क्षेत्र की निगरानी 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए की जा रही है. आयुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया है. सरयू घाट से लेकर मंदिरों तक अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे.

श्रावस्ती में BSP से निष्कासित मैनुद्दीन खां AIMIM में शामिल, भिनगा से मिल सकता है टिकट
श्रावस्ती में बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित मैनुद्दीन खां उर्फ दद्दन खां ने अपने समर्थकों के साथ AIMIM का दामन थाम लिया है. AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. मैनुद्दीन खां श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें BSP से निष्कासित किया गया था. अब उनके AIMIM में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भिनगा सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है.

पीलीभीत में 62 हजार रुपये मांगने पर बुजुर्ग पर डीजल छिड़ककर लगाई आग, तीन पर केस
पीलीभीत में रुपये मांगने को लेकर एक बुजुर्ग पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है.
आग से गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामदास का आरोप है कि राजेश कुमार पर उनके 62 हजार रुपये बकाया थे. दुकान बंद कर घर लौटते समय रामदास ने रास्ते में राजेश से अपने रुपये मांगे. आरोप है कि इस पर राजेश और उसके दोनों बेटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान राजेश का एक बेटा डीजल लेकर आया और तीनों ने रामदास को पकड़कर उन पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी. चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. रामदास की पत्नी रामप्यारी उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टर रामबचन पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. रामदास के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने राजेश कुमार और उसके दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीलीभीत में मेले में छेड़छाड़ के विरोध पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत की सदर कोतवाली क्षेत्र में दरगाह अल्लाहू मियां के उर्स मेले में छेड़छाड़ के विरोध पर जमकर बवाल हुआ. एक महिला अपनी दो भांजियों के साथ मेले में खरीदारी करने पहुंची थी. आरोप है कि मेले में एक युवक ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की. शोर मचने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसने मोबाइल फोन से अपने साथियों को बुला लिया. साथी पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जान से मारने की धमकी दी गई. करीब आधे घंटे तक मेले में हंगामा और अफरातफरी का माहौल रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तौहीद, अनस, वारिस और मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल जाते समय आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए.

हरदोई में युवक के कपड़े उतरवाकर मुर्गा बनाया, मारपीट का वीडियो वायरल
हरदोई में एक युवक के कपड़े उतरवाकर उसे मुर्गा बनाने और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. घटना 8 जुलाई की दोपहर की बताई जा रही है. पीड़ित युवक का दावा है कि उसने उसी दिन थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. अब 10 सितंबर को पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है. हालांकि शनिवार रात 9:19 बजे थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने शिकायत मिलने से इनकार किया. सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. मामला टड़ियावां थाना क्षेत्र का है.

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर गोकश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को मौके से पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, जिनमें कुल्हाड़ी, दाव, छुरी और रस्सी आदि शामिल हैं, बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक ग्राम सादपुर के जंगल में गोवंश के पैर और सिर मिलने के बाद गोकशी का मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी जानसठ-बसायच रोड के पास जंगल में घूम रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को घेरा तो आरोपी आम के बाग की ओर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में सावेज के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि परवेज और सनव्वर को पुलिस ने पकड़ लिया. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावेज पुत्र अब्बास निवासी अखलाखपुर, परवेज पुत्र अब्बास और सनव्वर पुत्र महताब निवासी अखलाखपुर, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट के साथ जीता सिल्वर मेडल, यशवीर ने पर्सनल बेस्ट से ब्रॉन्ज पर किया कब्जा, श्रीलंका के रमेश बने चैंपियन

Next Post

41 साल में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान, दिलकश तस्वीरों के साथ शााहरुख खान की हीरोइन ने शेयर की गुड न्यूज

Next Post
41 साल में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान, दिलकश तस्वीरों के साथ शााहरुख खान की हीरोइन ने शेयर की गुड न्यूज

41 साल में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान, दिलकश तस्वीरों के साथ शााहरुख खान की हीरोइन ने शेयर की गुड न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.