• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बेटी को IAS बनाना चाहता था पिता, आमिर-ऐश्वर्या संग ऐड से चमकी, डायरेक्टर ने बना दिया बॉलीवुड स्टार

Admin by Admin
September 13, 2026
in मनोरंजन
0
बेटी को IAS बनाना चाहता था पिता, आमिर-ऐश्वर्या संग ऐड से चमकी, डायरेक्टर ने बना दिया बॉलीवुड स्टार


Last Updated:September 13, 2026, 04:31 IST

हिंदी सिनेमा में 1990 के आखिर में एक हीरोइन अचानक से स्टार बनकर उभरी थीं. उनकी पहली ही फिल्म ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. उनकी खूबसूरती और अदाकारी देखकर लोग उन्हें सुपरस्टार मानने लगे थे, लेकिन फिर वो गुमनाम हो गईं. हम बात कर रहे हैं सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ की एक्ट्रेस महिमा चौधरी की.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस के बचपन का नाम ऋतु चौधरी है. वे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 13 सितंबर 1973 को जन्मी थीं. वे पढ़ने-लिखने के समय ही मॉडल बनने का सपना देखने लगी थीं. परिवार नहीं चाहता था कि वे मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया की ओर रुख करें. पिता चाहते थे कि बेटी अच्छे से पढ़ें और आईएएस अफसर बनें. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था. मगर किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई और शाहरुख खान के साथ पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई. हम महिमा चौधरी की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

महिमा की खूबसूरती चर्चाओं में रहती थी और ऐसे में उन्होंने मॉडल और हीरोइन बनने का फैसला कर लिया. शुरू-शुरू में वह कुछ टेलीविजन विज्ञापनों में नजर आईं. ऋतु चौधरी भारत में तब मशहूर हुईं, जब वे आमिर खान और ऐश्वर्या राय के साथ एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आईं. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

महिमा चौधरी बाद में म्यूजिक चैनल के लिए वीजे बनीं. उन्हें ढेरों मॉडलिंग असाइनमेंट भी मिलने लगे थे. उसी दौर में सुभाष घई की नजर उन पर पड़ी. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋतु चौधरी को महिमा चौधरी के तौर पर यह स्टेज नेम तब मिला, जब उन्होंने सुभाष घई के कहने पर बॉलीवुड में कदम रखा. यही नाम उनके फिल्मी करियर में भी चल पड़ा. महिमा ने शाहरुख खान के साथ ‘परदेस’ (1997) फिल्म से शानदार शुरुआत की. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Advertisement
Advertisement

फिल्म ‘परदेस’ जबरदस्त हिट रही और महिमा रातों-रात स्टार बन गईं. उन्होंने ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता, जिससे बॉलीवुड में उनकी पहचान एक नए और बेहद पॉपुलर स्टार के तौर पर बनी. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

महिमा चौधरी आगे चलकर बड़े से बड़े अभिनेता के साथ काम करती हुई नजर आईं. उन्होंने संजय दत्त से लेकर अनिल कपूर, अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ फिल्में कीं. शुरुआती फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

महिमा चौधरी ने अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी काबिलियत साबित की और अलग-अलग इंडस्ट्रीज के दर्शकों का दिल जीता. साल 2000 की शुरुआत में महिमा चौधरी एक बड़ी स्टार बनकर उभरीं जरूर, मगर उसके बाद धीरे-धीरे फिल्मों से दूर होती चली गईं. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

महिमा चौधरी को भयानक कार दुर्घटना का भी सामना करना पड़ा था. महिमा के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा था और उन्हें ठीक होने के लिए एक लंबे और दर्दनाक प्रोसेस से गुजरना पड़ा था. उस घटना के बाद महिमा चौधरी फिल्म इंडस्ट्री में कभी उभर नहीं पाईं और बदकिस्मती से धीरे-धीरे गुमनाम हो गईं. हालांकि, बहुत सारी फिल्म करने के बावजूद महिमा चौधरी आज भी ‘परदेस गर्ल’ के नाम से याद रखी जाती हैं. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 13, 2026, 04:31 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

बर्फ, चट्टान और कम ऑक्सीजन… पूर्वा ने नहीं मानी हार, 5,826 मीटर पर लहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट लक्ष्य

Next Post

मेडल सिल्वर, पर दिल गोल्ड का! नीरज चोपड़ा के लिए साथी की जीत से बड़ा कोई पदक नहीं, यशवीर सिंह के लिए दिया भावुक बयान

Next Post
मेडल सिल्वर, पर दिल गोल्ड का! नीरज चोपड़ा के लिए साथी की जीत से बड़ा कोई पदक नहीं, यशवीर सिंह के लिए दिया भावुक बयान

मेडल सिल्वर, पर दिल गोल्ड का! नीरज चोपड़ा के लिए साथी की जीत से बड़ा कोई पदक नहीं, यशवीर सिंह के लिए दिया भावुक बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.