• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में भरकर डाली बालू, FIR की तैयारी

Admin by Admin
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में भरकर डाली बालू, FIR की तैयारी


Last Updated:September 12, 2026, 23:49 IST

Varanasi Sewer Line Conspiracy: वाराणसी में सीवर जाम करने के पीछे किसी की साजिश का शक गहराया है. शहर के कई इलाकों में सीवर की सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां और बड़ी मात्रा में दूसरी चीजें मिलने से नगर निगम के अधिकारी भी हैरान हैं. आरोप है कि सीवर में यह सामान डालकर पानी की निकासी रोकने और गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो कराने की कोशिश की गई.

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में भरकर डाली बालूZoom

वाराणसी में सीवर जाम का मामला.

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में सीवर लाइन को जानबूझकर जाम करने का मामला सामने आया है. शहर के कई इलाकों में सीवर की सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां और दूसरी चीजें मिलने के बाद नगर निगम ने इसे साजिश की आशंका जताई है. आरोप है कि मुख्य सीवर लाइन को जाम कर गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो कराने की कोशिश की गई.

शिवाला, नगवा, सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में सफाई के दौरान बालू, पत्थर, लकड़ी का बुरादा, प्लाई और प्लास्टिक जैसी चीजें मिली हैं. शिवाला में सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू बरामद होने की बात सामने आई है.

नगर निगम के मुताबिक, सीवर लाइन के अंदर बड़ी मात्रा में सामान जमा होने से पानी की निकासी रुक रही थी. इसके चलते आसपास की गलियों में सीवर का पानी बाहर आने लगा. नगर निगम और जलकल विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर सीवर लाइनों की जांच और सफाई शुरू की.

मामले को गंभीरता से लेते हुए जलकल विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में FIR दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जानबूझकर सीवर लाइन में सामान डालकर जलकल विभाग और नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश की गई.

मामले की जानकारी मिलने के बाद महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मौके का निरीक्षण किया. अब सीवर लाइन में सामान डालने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी. नगर निगम का कहना है कि जांच के बाद जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Varanasi Cantonment,Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

September 12, 2026, 23:49 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

जापान में फिर डोली धरती, तबाही के 5 दिन बाद ही आया भूकंप, जलजला से कांप उठे लोग

Next Post

अमिताभ बच्चन को आइकॉनिक गाना देने वाला गीतकार, तंगहाली में ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, कलम के दम पर बनाई पहचान

Next Post
अमिताभ बच्चन को आइकॉनिक गाना देने वाला गीतकार, तंगहाली में ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, कलम के दम पर बनाई पहचान

अमिताभ बच्चन को आइकॉनिक गाना देने वाला गीतकार, तंगहाली में ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, कलम के दम पर बनाई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.