• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Chunav 2027: गोंडा कांड से गरमाई यूपी की सियासत, बृजभूषण के गढ़ में संजय निषाद ने अपने ही सरकार को क्यों घेरा?

Admin by Admin
September 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Chunav 2027: गोंडा कांड से गरमाई यूपी की सियासत, बृजभूषण के गढ़ में संजय निषाद ने अपने ही सरकार को क्यों घेरा?


Last Updated:September 11, 2026, 17:03 IST

UP Chunav 2027: गोंडा के परसपुर में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की नृशंस हत्या के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है. एनडीए नेता और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लखनऊ से गोंडा तक मोर्चा खोल दिया है. जानें समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को यूपी चुनाव 2027 से कैसे जोड़ रही है और क्यों अपनी ही सरकार के खिलाफ संजय निषाद ने मोर्चा खोल दिया है. क्या इस प्रदर्शन के पीछे निषाद वोट बैंक को बचाने का बड़ा सियासी गणित छिपा है?

बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ में मंत्री संजय निषाद ने अपने ही सरकार को क्यों घेरा?Zoom

यूपी में निषाद वोट को लेकर छिड़ गया संग्राम.

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की जघन्य हत्या ने राज्य की राजनीति को गरमा रखा है. बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ में हुए इस हत्या पर संग्राम मचा हुआ. नौबत यहां तक आ गई है कि योगी सरकार के ही मंत्री संजय निषाद ने बड़ा बयान दे दिया है. सोशल मीडिया विवाद के बाद हमलावरों ने जिस तरह बर्बरता से विनोद साहनी पर हमला किया, उसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद जहां सपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए राज्य निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद खुद अपनी ही सरकार के पुलिस प्रशासन के खिलाफ उतर आए.

लखनऊ के केजीएमयू मर्चुरी के बाहर धरने पर बैठने के बाद संजय निषाद गोंडा पहुंचे. वहां सर्किट हाउस में भारी पुलिस बल देखकर उनका गुस्सा भड़क गया. उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से नाराजगी जताते हुए पूछा कि ‘इतनी फोर्स लगाकर क्या दिखाना चाहते हो? क्या सरकार की छवि खराब करना चाहते हो?’ संजय निषाद का गुस्सा सीधे तौर पर स्थानीय पुलिस परसपुर थानेदार और चौकी प्रभारी की लापरवाही को लेकर था. उनकी मांग पर पुलिस प्रशासन ने तत्कालीन एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

क्यों अपनी ही सरकार के खिलाफ ‘प्रोटेस्ट मार्च’ पर उतरे संजय निषाद?

Advertisement
Advertisement

एनडीए में शामिल होने के बावजूद संजय निषाद का अपनी सरकार के पुलिस तंत्र के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना पूरी तरह से सियासी अस्तित्व और वोट बैंक बचाने की जद्दोजहद है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुरंत मृतक विनोद साहनी को सपा से जुड़ा बताकर श्रद्धांजलि दी और भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था पर करारा हमला बोला. ऐसे में अगर संजय निषाद शांत बैठते, तो निषाद-बिंद-मल्लाह समुदाय के बीच यह संदेश जाता कि निषाद पार्टी अपने समाज के उत्पीड़न पर मौन है.

सहानुभूति और पकड़ बनाए रखना

निषाद पार्टी का पूरा वजूद या यूं कहें कि एनडीए में मौजूदगी निषाद समाज की आवाज बनने पर ही टिका है. अपने समाज के पीड़ित परिवार के साथ न खड़े होने पर संजय निषाद का जनाधार खिसकने का डर था.

Gonda, Uttar Pradesh: Minister Sanjay Nishad staged a sit-in protest with supporters outside the Gonda district collectorate over five demands. The District Magistrate and Superintendent of Police later reached the site and assured him that the demands under the district… pic.twitter.com/Kub27MJpbF





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. भारी वाहनों के फंसने से हाथीनाला-रेणुकूट और दुद्धी मार्ग पर लगा भीषण जाम

Next Post

Public Opinion | What Is Mirzapur Web Series Song Controversy | मिर्जापुर वेब सीरीज में महाराणा प्रताप-चेतक गीत पर बवाल

Next Post
Public Opinion | What Is Mirzapur Web Series Song Controversy | मिर्जापुर वेब सीरीज में महाराणा प्रताप-चेतक गीत पर बवाल

Public Opinion | What Is Mirzapur Web Series Song Controversy | मिर्जापुर वेब सीरीज में महाराणा प्रताप-चेतक गीत पर बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.