• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फिरोजाबाद में बैंक लोन सेटलमेंट, पेंडिंग वाहन चालान सहित 2 लाख मामलों का होगा निपटारा, 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Admin by Admin
September 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
फिरोजाबाद में बैंक लोन सेटलमेंट, पेंडिंग वाहन चालान सहित 2 लाख मामलों का होगा निपटारा, 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत


Last Updated:September 11, 2026, 09:27 IST

फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें लोगों के मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौते से कराया जाएगा. इस लोक अदालत में बैंक के लोन के मामलों का भी निस्तारण होगा. बैंक से लोन लेने के बाद लोग ईएमआई भरते भरते परेशान हो जाते हैं और लोन पर ब्याज बढ़कर दोगुना हो जाता है. फिर वह लोन के सैटलमेंट को लेकर बैंको में भागते हैं लेकिन बैंक लोन खत्म नही हो पाता है.इसी तरह के मामलों को निपटाने के लिए इस लोक अदालत को लगाया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः अक्सर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी न किसी बैंक से लाखों रुपए की लोन लेते हैं लेकिन फिर बैंक की किस्त भरते भरते परेशान हो जाते हैं और लोन क्लोज कराने के लिए बैंकों के चक्कर काटते हैं.इसके बाद भी उनका लोन सैटलमेंट नहीं हो पाता है.इस समस्या को देखते हुए फिरोजाबाद में बैंको के कैंप लगाए जा रहे हैं.जिसमें लोन को लेकर परेशान लोगों की समस्याओं का निपटारा हो सकेगा.जिला सत्र एवं न्यायालय में एक दिन के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण होगा.बैंक लोन के मामले भी इसी लोक अदालत में निपटाए जाएंगे.

बैंक लोन,वाहन चालान,फैमिली विवादों का होगा निस्तारण

फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें लोगों के मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौते से कराया जाएगा. इस लोक अदालत में बैंक के लोन के मामलों का भी निस्तारण होगा. बैंक से लोन लेने के बाद लोग ईएमआई भरते भरते परेशान हो जाते हैं और लोन पर ब्याज बढ़कर दोगुना हो जाता है. फिर वह लोन के सैटलमेंट को लेकर बैंको में भागते हैं लेकिन बैंक लोन खत्म नही हो पाता है.इसी तरह के मामलों को निपटाने के लिए इस लोक अदालत को लगाया जा रहा है.इसके साथ ही उन्होने कहा कि लोगों की गाड़ियो जैसे बाइक, कार के चालान भी पेडिग है उन्हे भी लोग इस लोक अदालत में आकर छूट के साथ जमा कर सकते हैं. फैमिली विवादों का भी समझौता इस लोक अदालत में होगा. इस बार लगभग दो लाख से अधिक मामलों का निपटारा कराया जाएगा.

12 सितंबर को लगेगी अदालत,शाम तक होगी सुनवाई

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा.जिले भर से कोई भी व्यक्ति अपने केस को लेकर इसमें आ सकता है.य़हां सभी बैंक औऱ ट्रेफिक पुलिस के स्टॉल लगाए जाएंगे.जहां मामलों की सुनवाई होगी और आपसी सुलह से जुर्माना आदि जमा कर केस का निस्तारण करा दिया जाएगा.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 11, 2026, 09:27 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

विनेश फोगाट को दिल्ली HC ने दिया बड़ा झटका, नहीं ले पाएंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा, Sports Hindi News

Next Post

सोनभद्र. पंत जयंती पर सोनभद्र स्टेडियम में मनाया गया गौरव दिवस

Next Post

सोनभद्र. पंत जयंती पर सोनभद्र स्टेडियम में मनाया गया गौरव दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.