[ad_1]
Last Updated:
Best Restaurants in Bareilly: बरेली में अगर आप स्वादिष्ट खाना और शानदार माहौल वाले रेस्टोरेंट की तलाश में हैं, तो शहर में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. यहां प्योर वेजिटेरियन रेस्टोरेंट से लेकर पंजाबी, नॉन-वेज, मल्टी-क्यूजीन और रूफटॉप लाउंज तक कई जगहें हैं. जानिए बरेली के 7 लोकप्रिय रेस्टोरेंट और उनकी खासियत.
बरेली में क्वालिटी रेस्टोरेंट अपने शानदार स्वाद और पुरानी यादों से जुड़े माहौल के लिए जाना जाता है. यह शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स में से एक है. स्कूल के दिनों से यहां आने वाले स्थानीय लोग आज भी इसकी यादें साझा करते हैं. मूल रूप से इसकी पहचान सिविल लाइंस में एक क्लासिक डाइनिंग डेस्टिनेशन के तौर पर बनी है. यह इसका क्लासिक आउटलेट है, जो पुराने जमाने के आकर्षण के साथ आता है. यहां बार की सुविधा भी उपलब्ध है. यह रेस्टोरेंट अपने उत्तर भारतीय और यूरोपियन व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है.
3ree Licious Restaurant बरेली के सिविल लाइंस चौकी चौराहा क्षेत्र में स्थित एक लोकप्रिय प्योर वेजिटेरियन और वेगन-फ्रेंडली मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट है. यह स्थान अपने बेहतरीन स्वाद, शांत और खूबसूरत माहौल के लिए जाना जाता है, जो पारिवारिक समारोहों, दोस्तों के साथ आउटिंग और बर्थडे पार्टीज के लिए एकदम सही है. दो लोगों के लिए भोजन की औसत लागत करीब ₹1,000 से ₹1,200 के बीच आती है. ग्राहकों द्वारा यहां के मशरूम कबाब, क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, स्पेशल पिज्जा और बर्गर को काफी पसंद किया जाता है.
द ग्रीन डोर बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट है, जो अपने बेहतरीन एम्बिएंस, स्वादिष्ट भोजन और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध हैं. इनके मेनू में नॉन-वेज प्लेटर और शाही टुकड़ा जैसी डिशेज काफी लोकप्रिय हैं. यहां वेगन भोजन के विकल्प भी मिल जाते हैं. रेस्टोरेंट का माहौल काफी आरामदायक, ट्रेंडी और शांत है, जिसमें खुले आसमान के नीचे आउटडोर सीटिंग और लाइव म्यूजिक की सुविधा भी शामिल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बरेली में पिंड बलूची एक बेहद लोकप्रिय और पारिवारिक रेस्टोरेंट है, जो अपने प्रामाणिक पंजाबी और उत्तर भारतीय स्वादों के लिए जाना जाता है. यह रेस्टोरेंट दीन दयाल पुरम स्टेडियम रोड पर गुडलाइफ हॉस्पिटल के सामने स्थित है. यहां का माहौल पारंपरिक भारतीय थीम पर आधारित है और यह दोस्तों व परिवार के साथ भोजन करने के लिए शानदार जगह है. पिंड बलूची अपने सिग्नेचर दही के शोले कबाब, दाल मखनी और छोले के लिए काफी मशहूर है.
द ग्रे हाउस बरेली के जनकपुरी क्षेत्र में स्थित एक बेहद लोकप्रिय और ट्रेंडी कैफे, टेरेस और लाउंज है. यह अपनी खूबसूरत इनडोर लाइटिंग, इंस्टाग्राम-फ्रेंडली एम्बिएंस और ओपन रूफटॉप सिटिंग के लिए स्थानीय युवाओं और परिवारों के बीच काफी मशहूर है. यह एक मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट है, जहां उत्तर भारतीय, चीनी और इतालवी व्यंजन परोसे जाते हैं. ग्राहकों के बीच यहां के चीज बॉल्स, तंदूरी चिकन, चीज फ्राइज और मॉकटेल्स काफी पसंद किए जाते हैं.
स्काई गार्डन टैरेस लाउंज बिल्डिंग की छत पर बना हुआ है, जहां से शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. शाम के समय सनसेट डिनर और दोस्तों के साथ हैंगआउट के लिए यह एक बेहतरीन स्पॉट माना जाता है. इसका माहौल काफी ट्रेंडी, कूल और रोमांटिक है. यहां डांस के लिए ओपन टैरेस एरिया के साथ-साथ इनडोर सिटिंग अरेंजमेंट भी है. यह ग्रुप्स, कपल्स और फैमिली के लिए पसंदीदा जगह है. मेनू में पिज्जा, हक्का नूडल्स, पनीर बटर मसाला जैसी मल्टी-क्यूजीन डिशेज के साथ मॉकटेल और अल्कोहल का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है.
न्यू कृष्णा भोजनालय बरेली में शुद्ध शाकाहारी उत्तर भारतीय भोजन के लिए एक बेहद लोकप्रिय और पुराना भोजनालय है. यह अपने घर जैसे स्वाद, बेहतरीन सर्विस और किफायती दामों के लिए जाना जाता है. यहां की ‘कृष्णा स्पेशल थाली’ काफी पसंद की जाती है, जिसमें कड़ाही पनीर, मिक्स वेज, दाल मखनी, जीरा राइस, बटर नान, मिस्सी रोटी, रायता, पापड़ और मिठाई शामिल होती है. इसके अलावा, दाल तड़का, मशरूम पनीर, दम आलू और कढ़ाई पनीर भी यहां के लोकप्रिय व्यंजनों में शामिल हैं. रोटी और परांठों में तंदूरी रोटी, बटर नान और सुबह के समय मिलने वाला स्वादिष्ट ‘आलू परांठा’ भी पसंद किया जाता है.
गूंज बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक बेहद लोकप्रिय ओपन-एयर रूफटॉप लाउंज और रेस्टोरेंट है. यह जगह अपने बेहतरीन एम्बिएंस, खूबसूरत डेकोरेशन, लाइव म्यूजिक और पार्टी वाइब्स के लिए जानी जाती है. यहां आपको नॉर्थ इंडियन, मुगलाई, चाइनीज और फास्ट फूड के ढेरों विकल्प मिल जाएंगे. पनीर टिक्का मसाला, तवा चिकन, पनीर काली मिर्च और पनीर बटर मसाला यहां के ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं. रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के 100 से अधिक फूड आइटम्स उपलब्ध हैं.
[ad_2]
Source link

