• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

56 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, रेखा को जिसने रातोंरात बना दिया स्टार, वरदान बनी थी मोहम्मद रफी की आवाज

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
56 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, रेखा को जिसने रातोंरात बना दिया स्टार, वरदान बनी थी मोहम्मद रफी की आवाज

[ad_1]

Last Updated:September 10, 2026, 23:08 IST

रेखा आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं. महज 15 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली रेखा की पहली फिल्म ‘सावन भादों’ थी. इसी फिल्म के एक गाने ने उनके शुरुआती करियर को खास पहचान दिलाई थी. इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी और देखते ही देखते यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

56 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, रेखा को जिसने रातोंरात बना दिया स्टारZoom

रेखा के लिए साबित हुआ लकी

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग और टैलेंट के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है.लेकिन उनके लिए करियर की शुरुआत करना और अपनी जगह पक्की करना आसान नहीं था.शुरुआत में उन्हें अपने रंग को लेकर ताने भी सुनने को मिले थे.लेकिन मोहम्मद रफी के एक गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

रेखा ने जब अपने करियर की शुरुआत की तो वह महज 15 साल की थीं. हिंदी भाषा से भी पूरी तरह वाकिफ नहीं थीं. जिसके चलते उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था. लेकिन एक गाने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी ऐसी पहचान बनाई कि इसके बाद तो वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. साल 1970 में आई फिल्म ‘सावन भादों’ से करियर की शुरुआत करना उनके लिए लकी रहा. एक गाना तो उनके लिए वरदान बन गया था.

गांव की लड़की बन जीता था लोगों का दिल

साल 1970 में आई फिल्म ‘सावन भादों’ से उन्होंने डेब्यू तो किया ही,साथ ही उन्होंने अपनी पहचान भी बना ली थी. इस फिल्म मेंउनके साथ एक्टर नवीन निश्चल लीड रोल में नजर आए थे.दोनों की ही ये पहली हिंदी फिल्म थी. फिल्म को मोहान सहगल के डायरेक्ट किया था. फिल्म में रेखा ने चंदा नाम की एक गांव की लड़की का रोल निभाया था. नवीन निश्चल फिल्म में विक्रम के रोल में थे. फिल्म की कहानी में रोमांस के साथ-साथ परिवार, जमीन-जायदाद और साजिश का भी तड़का देखने को मिला था.इस फिल्म में रेखा की उम्र महज 15 साल थीं.

मोहम्मद रफी की आवाज बनी थी वरदान

इस फिल्म की कहानी और रेखा की एक्टिंग लोगों ने काफी पसंद की थी. पहली हिंदी फिल्म से ही रेखा को बड़ी पहचान भी मिल गई थी. लेकिन एक गाने ने तो उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था.वो गाना है, कान में झुमका, चाल में ठुमका,कमर पे चोटी लटके’. इस गाने को आवाज उस दौर के दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने दी थी. गाने में नवीन निश्चल और रेखा की केमिस्ट्री के लोग दीवाने हो गए थे.

बता दें कि ‘सावन भादों’ की सफलता ने रेखा के लिए आगे के रास्ते खोल दिए थे. इससे पहले रेखा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था. लेकिन ‘सावन भादों’ के बाद वह बॉलीवुड में भी पसंद की जाने लगीं और देखते ही देखते उनका नाम उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाने लगा. अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. कुछ तो लोग आज तक नहीं भुला पाए हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 23:08 IST



[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश

Next Post
मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश

मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement