• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आई लव यू… Rapido ड्राइवर ने लड़की को किया प्रपोज, फिर मिला जो जवाब, पढ़ कंपनी ने मूंदी आंखे

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
आई लव यू… Rapido ड्राइवर ने लड़की को किया प्रपोज, फिर मिला जो जवाब, पढ़ कंपनी ने मूंदी आंखे


Last Updated:September 09, 2026, 23:20 IST

Noida Latest News: नोएडा में रैपिडो से पार्सल बुक करने वाली एक युवती को डिलीवरी राइडर के कथित निजी मैसेज ने हैरान कर दिया. पहले राइडर ने बातचीत शुरू की और फिर सीधे “I Love You” लिख दिया. मामले के बाद युवती ने स्क्रीनशॉट शेयर कर रैपिडो से शिकायत की, जिस पर कंपनी ने माफी मांगते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया.

आई लव यू... Rapido ड्राइवर ने लड़की को किया प्रपोज, फिर मिला जो जवाब, पढ़ ...Zoom

रैपिडो ने मांगी माफी.

नोएडा: यूपी के नोएडा में रैपिडो के एक डिलीवरी राइडर पर महिला को निजी मैसेज भेजने और परेशान करने का आरोप लगा है. आरोप है कि राइडर ने पहले महिला को पर्सनल मैसेज भेजकर पूछा, ‘हैलो, कैसी हो आप?’ इसके कुछ ही देर बाद उसने सीधे ‘आई लव यू’ लिख दिया. महिला ने जब उसे दोबारा मैसेज या कॉल नहीं करने की चेतावनी दी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो राइडर ने कथित तौर पर बेखौफ जवाब दिया- ‘हां, जाओ कर दो… रैपिडो में भी कर दो.’

मामला यहीं नहीं रुका. नोएडा की रहने वाली डिजिटल कम्युनिकेशन एक्सपर्ट गीतिका श्रीवास्तव ने राइडर के साथ हुई पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर शेयर कर दिए. उन्होंने अपनी पोस्ट में रैपिडो के को-फाउंडर अरविंद सांका को भी टैग किया और कंपनी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की.

युवती ने रैपिडो से पार्सल डिलीवरी बुक की थी
गीतिका के मुताबिक, उन्होंने रविवार को रैपिडो के जरिए एक पार्सल डिलीवरी बुक की थी. इसके बाद डिलीवरी करने वाले राइडर ने उनके निजी नंबर पर मैसेज करना शुरू कर दिया. गीतिका ने अपनी पोस्ट में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक महिला के लिए बाहर निकलना और सुरक्षित रहना पहले से ही बड़ी चुनौती है. ऐसे में अगर सामान्य तरीके से पार्सल डिलीवरी बुक करने के बाद भी निजी मैसेज और इस तरह की बातें झेलनी पड़ें तो यह बेहद परेशान करने वाली बात है.

गीतिका ने उठाए सवाल
गीतिका ने खास तौर पर इस बात पर सवाल उठाया कि शिकायत की चेतावनी मिलने के बाद भी राइडर को किसी कार्रवाई का डर क्यों नहीं था. उन्होंने पूछा कि क्या राइडर को कंपनी की ओर से ग्राहकों की निजी जानकारी और उनकी सीमाओं का सम्मान करने के बारे में कोई ट्रेनिंग दी जाती है या नहीं. महिला ने रैपिडो की भर्ती प्रक्रिया और डिलीवरी पार्टनर्स की निगरानी पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि अगर कोई डिलीवरी पार्टनर ग्राहक के नंबर का इस्तेमाल निजी बातचीत के लिए करता है और शिकायत की बात पर भी बेफिक्र रहता है, तो कंपनी को अपने सिस्टम पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

रैपिडो ने दी प्रतिक्रिया
गीतिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रैपिडो ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने महिला से माफी मांगते हुए कहा कि वह डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के व्यवहार को लेकर उनकी चिंता को समझती है और ऐसे मामलों को गंभीरता से लेती है. कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा उसकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं. रैपिडो की ओर से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर लोगों के सवाल खत्म नहीं हुए.

LINKDIN पर किए गए पोस्ट पर लोगों ने पूछे सवाल
लिंक्डइन पर पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या सिर्फ माफी मांगना काफी है या फिर संबंधित राइडर के खिलाफ ठोस कार्रवाई भी होनी चाहिए. कुछ यूजर्स ने कंपनी से यह भी पूछा कि ग्राहकों की निजी जानकारी और सुरक्षा को लेकर उसके पास किस तरह की व्यवस्था है. एक यूजर ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर कर्मचारी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही कंपनी की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए.

लोगों ने किए ये दावे
वहीं, कुछ लोगों ने दावा किया कि उनकी महिला परिचितों को भी रैपिडो के राइडर्स से इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें कंपनी के सपोर्ट सिस्टम से पर्याप्त मदद नहीं मिली. फिलहाल इस मामले ने डिलीवरी ऐप्स के जरिए मिलने वाली सेवाओं में ग्राहकों की निजी जानकारी और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि किसी ग्राहक का मोबाइल नंबर डिलीवरी के काम के लिए इस्तेमाल होना अलग बात है, लेकिन उसी नंबर पर निजी बातचीत या परेशान करने वाले मैसेज भेजना गंभीर चिंता का विषय है.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 09, 2026, 23:20 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

19 को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान…मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पीएचएफ ने किया टीम का ऐलान

Next Post

‘बिग बॉस’ के नाम नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर बना सबसे बड़ा लॉन्च, शो की आंधी पर बोले सलमान- ‘असली ताकत तो’

Next Post
‘बिग बॉस’ के नाम नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर बना सबसे बड़ा लॉन्च, शो की आंधी पर बोले सलमान- ‘असली ताकत तो’

'बिग बॉस' के नाम नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर बना सबसे बड़ा लॉन्च, शो की आंधी पर बोले सलमान- 'असली ताकत तो'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.