• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

KBC 18 में अमिताभ बच्चन के लिए क्यों भारी हुआ ये सफर? दिल में छिपा है दर्द, बोले- ‘मुश्किल हो जाता है’

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
KBC 18 में अमिताभ बच्चन के लिए क्यों भारी हुआ ये सफर? दिल में छिपा है दर्द, बोले- ‘मुश्किल हो जाता है’

[ad_1]

नई दिल्ली. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का मंच यूं तो सवालों, सही जवाबों और करोड़पति बनने के सपनों से सजा नजर आता है, लेकिन हर चमकती मुस्कान के पीछे कहानी उतनी आसान नहीं होती. खासकर तब, जब सामने बैठा कोई कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी के ऐसे पन्ने खोल दे, जिन्हें सुनना भी आसान न हो. KBC 18 में अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी वही गर्मजोशी और अंदाज लेकर लौटे हैं. मगर इस बार मंच पर कुछ पल ऐसे भी आ रहे हैं, जो शायद खुद बिग बी के लिए आसान नहीं हैं. कैमरे के सामने सब संभालना और शो को उसी रफ्तार से आगे बढ़ाना पड़ता है, लेकिन दिल और भावनाओं का क्या? आखिर ऐसा क्या है, जिसने अमिताभ बच्चन को भी भीतर तक झकझोर दिया है? क्यों अमिताभ बच्चन के लिए केबीसी 18 मुश्किल होता जा रहा है.

क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आए हैं. 10 अगस्त से रात 9 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा यह शो हमेशा की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. हालांकि, इस बार शो की होस्टिंग के दौरान बिग बी को एक बेहद भावुक और कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ रहा है.

दिल में छिपा है दर्द

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केबीस 18 की होस्टिंग को ‘हार्ट-ब्रेकिंग एक्सपिरियंस’ यानी दिल तोड़ने वाला अनुभव करार दिया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हॉटसीट पर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स की जीवन गाथाएं इतनी संघर्षपूर्ण और दर्दनाक होती हैं कि उन्हें सुनना बेहद कठिन हो जाता है.

भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल

उन्होंने लिखा- ‘कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी की इतनी गंभीर और दुखद कहानियां लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके प्रति अपनी भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है, बल्कि शो की होस्टिंग को आगे बढ़ाना भी बेहद कठिन हो जाता है.’

यह एक्सपीरियंस लिए ‘हार्ट-ब्रेकिंग’

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि इससे चैनल के लिए होस्ट की भूमिका से जुड़े कुछ पहलू सामने आ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि यह एक्सपीरियंस उनके लिए ‘हार्ट-ब्रेकिंग’ यानी दिल तोड़ने वाला रहा है.

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

जिंदगी और फैसलों पर क्या बोले बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक और पोस्ट किया है. उन्होंने जिंदगी और फैसलों को लेकर एक दिलचस्प बात कही है. उन्होंने लिखा कि उनके आस-पास कई लोग अपनी राय, विचार और सुझाव देते रहते हैं और उनकी नीयत अच्छी होती है. लेकिन बिग बी का मानना है कि सबसे बेहतर फैसले इंसान खुद लेता है.

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

अपने अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अगले दिन जल्दी काम पर जाना है, इसलिए पोस्ट को छोटा रखने का फैसला किया है, हालांकि कभी भी अपना विचार बदल सकते हैं. आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फैसले उनके होंगे. उनके इस पोस्ट में आत्मनिर्भरता के साथ उनका चिर-परिचित हल्का-फुल्का अंदाज भी नजर आया.

केबीसी 18 का बदला फॉर्मेट

आपको बता दें कि केबीसी 18 में इस बार शो के फॉर्मेट के साथ उसकी सोच पर भी खास जोर दिया गया है. शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन गोल्फ खेलते नजर आए थे. प्रोमो में गोल्फ के खेल को जिंदगी से जोड़ते हुए बताया गया कि कई परिस्थितियों में जल्दबाजी के बजाय धैर्य और सही फैसला ज्यादा जरूरी होता है. प्रोमो में अमिताभ कहते हैं कि बचपन में हमें सिखाया जाता था कि जो सबसे पहले जवाब दे, वही सबसे सही होता है. लेकिन जिंदगी में हमेशा पहला जवाब सही नहीं होता. इसलिए इस बार केबीसी में जवाब देने से पहले खुद को थोड़ा रोकना होगा और ‘सोचना पड़ेगा.’ इस थीम के जरिए शो दर्शकों को सिर्फ ज्ञान के आधार पर जवाब देने के बजाय परिस्थितियों को समझकर और सोच-विचार के बाद फैसला लेने का संदेश दे रहा है.

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी में सरकारी डॉक्टर अब 70 साल की उम्र तक कर पाएंगे नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

इंडियन फुटबॉल लीग के नए सत्र का आगाज 30 अक्टूबर से, AIFF ने कर दिया ऐलान, Football Hindi News

Next Post
इंडियन फुटबॉल लीग के नए सत्र का आगाज 30 अक्टूबर से, AIFF ने कर दिया ऐलान, Football Hindi News

इंडियन फुटबॉल लीग के नए सत्र का आगाज 30 अक्टूबर से, AIFF ने कर दिया ऐलान, Football Hindi News

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement